Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दोहरा शतक जड़कर कोहली ने बनाये और तोड़े कई रिकार्ड, जीता दिल

नॉर्थ साउंड (एंटिगा)| अपने नाम के अनुरूप आखिरकार कोहली ने वो विराट काम कर दिया जिसकी उम्मीद 125 करोड़ भारतीयोंों को थी। जी हां, कप्तान विराट कोहली ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

अपने इस शतक के साथ विराट कोहली ने कई रिकार्ड अपने नाम कर लिये। इसलिए हर मामले में कोहली का ये दोहरा शतक बेहद खास है।

आईये जानते हैं कोहली के शतक और रिकार्ड के बारे में खास बातें..

  • विराट कोहली विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए हैं।
  • कोहली बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं।
  • निजी तौर पर वेस्टइंडीज की धरती पर लंबी पारी खेलने वाले पहले इंडियन।
  • कोहली का ये पहला दोहरा शतक है।
  • अपने शतक के बदौलत कोहली ने दस साल पुराना सबसे लंबी पारी खेलने ( 146) वाले राहुल द्रविड़ का रिकार्ड तोड़ दिया।
  • अपने दोहरे शतक के कारण विदेशी धरती पर बतौर कप्तान सबसे बड़ी 192 रनों की पारी का मोहम्मद अजहरूद्दीन ( न्यूजीलैंड के खिलाफ) का भी रिकार्ड तोड़ डाला।
  • कोहली भारत के लिए वेस्टइंडीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए।
  • कोहली 1997 के बाद विदेश में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। अभी तक ये रिकार्ड भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के नाम था।
  • कोहली का यह अधिकतम टेस्ट स्कोर है।
  • शतक तो कोहली ने जड़ा लेकिन झूम तो पूरा देश रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+