Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी के फैंस ने फिर साधा एमएसके प्रसाद पर निशाना, कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की हाल ही में एमएस धोनी के भविष्य पर की गई टिप्पणी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। दरअसल श्रीलंका में जारी वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते समय एमएसके प्रसाद ने धोनी के बारे में चौंकाने वाली टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था- यदि धोनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हुए तो टीम उनके विकल्प की तलाश की जाएगी। प्रसाद ने कहा था- "आप किसी के भी बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते। निश्चित रूप से हम सब भारतीय क्रिकेट का भला चाहते हैं। यदि वे (धोनी) अच्‍छा प्रदर्शन करते हैं तो यह टीम के लिए अच्‍छा होगा। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो हमें विकल्‍प पर विचार करना होगा।" आपको बता दें कि टीम इंडिया इस समय वर्ल्‍डकप 2019 के लिए खिलाड़ि‍यों का कांबिनेशन तैयार करने में जुटी हुई है।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले पूर्व कप्तान धोनी के फैंस ने अब एक बार फिर से एमएसके प्रसाद को अपने निशाने पर ले लिया है।

एमएसके प्रसाद जैसा आप कहें

एमएसके प्रसाद ने कहा- यदि धोनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हुए तो टीम उनके विकल्प की तलाश की जाएगी

धोनी की पारी के बाद ऐसा रहा होगा एमएसके प्रसाद का रिएक्शन

एक यूजर ने एमएसके प्रसाद पर तंज कसते हुए एक फोटो डाला जिसमें उन्होंने लिखा- धोनी की पारी के बाद ऐसा रहे होगा एमएसके प्रसाद का रिएक्शन

प्रसाद धोनी की पारी देख रहे होंगे

एक यूजर ने लिखा- मुझे उम्मीद है एमएसके प्रसाद धोनी की इस पारी को देख रहे होंगे।

तो धोनी की पारी प्रसाद पर थप्पड़ है

एमएसके प्रसाद पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा- धोनी की ये पारी थप्पड़ पर थप्पण की तरह है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+