For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : लॉर्ड्स टेस्ट की तैयारी में जुटे कप्तान कोहली, जमकर बहा रहे पसीना

नई दिल्ली। भारत का इंग्लैंड दौरा कई मायनों में बेहद अहम है। क्रिकेट जगत में दुनिया की इन दो शीर्ष टीमों के बीच होने वाला हर मुकाबला वैसे तो इतिहास में अपनी एक अमिट पहचान बनाता है लेकिन इस बार का इंग्लैंड दौरा आगामी विश्वकप के लिहाज से औऱ खुद को बेहतर साबित करने और अपनी कमियों को दूर करने के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। 81 दिन के लंबे दौरे पर गई भारतीय टीम के अब तक के प्रदर्शन पर अगर नजर डालें तो तीन मैचों की वनडे सीरीज में उसे 2-1 से मुंह की खानी पड़ी है वहीं टी-20 सीरीज में इंडिया ने सीरीज पर कब्जा किया था। हालांकि 5 टेस्ट मैचों का जो आगाज 1 अगस्त से हुआ उसमें भारतीय टीम को हार मिली, आगाज में ही हार का सामना करना किसी भी टीम के मनोबल को तोड़ने के लिए काफी होता है। ऐसे में भारतीय टीम को 9 अगस्त से क्रिकेट का मदीना कहे जाने वाले लार्ड्स के मैदान पर एक बार फिर अपना जोर आजमाना होगा। इस दौरे की महत्ता को कप्तान कोहली बखूबी जानते और समझते हैं। इसलिए विराट कोहली इस दूसरे टेस्ट के लिए अभ्यास में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

जमकर पसीना बहा रहे कोहलीः गौरतलब हो कि एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भी विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन नहीं कर सका था। पहली पारी में कप्तान कोहली ने 149 रनों की शानदार पारी खेली थी वहीं उनकी इस पारी की बदौलत ही टीम ने पहली पारी के बड़े रनों के अंतर को कम किया था और मजह 13 रनों की लीड ही मेजबान देश को मिली थी। वहीं दूसरी पारी में भी विराट ने अर्धशतकीय पारी खेली थी हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। इस बाबत कप्तान कोहली दूसरे टेस्ट में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और जमकर टीम के साथ मैदान में पसीना बहा रहे हैं।

Story first published: Tuesday, August 7, 2018, 16:48 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+