Video: विराट कोहली के कारण यह टेस्ट सीरीज रोमांचक, वह इस धरती के सबसे महान खिलाड़ी!
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भले ही अपनी आक्रामाकता को लेकर आलोचना का शिकार हो रहे हो लेकिन उनके कायल होने वालों की फेहरिस्त में लोगों की संख्या में कमी नहीं आई है। आॉस्ट्रेलियाई मीडिया भले ही कोहली की आलोचना कर चुकी हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे है।
विराट कोहली की तारीफ करते हुए शेन वार्न ने काफी कुछ कहा। इस साल यह टेस्ट सीरीज खास है। क्योंकि फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि यहां विराट खेल रहे हैं। वह इस ग्रह (धरती) पर महान क्रिकेटर हैं।'
वहीं एमसीजी के बारे में वह कह रहे हैं, 'मेलबर्न, इस टाउन को मैं खूब पसंद करता हूं। यह दुनिया की खेल राजधानी है और मैं एमसीजी से भी खूब प्यार करता हूं। बॉक्सिंग डे पर 80 हजार लोग बैठकर इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के गवाह बनेंगे।'बता दें कि यह वीडियो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेटली ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
