
31वां जन्मदिन पड़ा पिछले सभी बर्थडे पर भारी-
सबसे पहले टेस्ट मैचों की बात करते हैं जिसमें कोहली ने अपने 31वें बर्थडे तक 54.77 की औसत से रन बनाए हैं। यह कोहली के पिछले किसी भी बर्थडे से बेहतर टेस्ट एवरेज है। पिछले जन्मदिन पर कोहली का टेस्ट औसत 54.55 था। जबकि 29वें जन्मदिन तक तो कोहली ने 49.55 के औसत ही टेस्ट बल्लेबाजी की थी। उससे पहले कोहली का औसत केवल 45.56 था जो बताता है कि कोहली ने कितनी तेजी के साथ ना केवल अपना औसत सुधारा है बल्कि उसको बरकरार भी रखा है। आइए सबसे पहले कोहली के 23वें जन्मदिन से शुरुआत करते हैं तब तक उनका टेस्ट औसत मात्र 27.28 का था लेकिन अगले ही जन्मदिन तक यह बढ़कर 40 पार कर गया। 25वें बर्थडे पर भी यह 40 से कुछ ऊपर रहा लेकिन 26वें जन्मदिन तक आते-आते यह 39.46 हो गया। इसके बाद 27वें जन्मदिन से जो टेस्ट औसत बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ है, वह अब तक थमा नहीं है।

हर बर्थडे के साथ कोहली का औसत-
अब बात करते हैं कोहली के वनडे क्रिकेट औसत की जिसमें कोहली हमेशा से टॉप के बल्लेबाज रहे हैं। उनको इस फार्मेट में आधुनिक ब्रेडमैन भी कहा जाता है। कोहली ने 20वे जन्मदिन पर 31.80 के वनडे औसत के साथ शुरुआत की थी जो अगले ही बर्थडे पर 37 हो गया। 22वे जन्मदिन पर तो यह औसत 44.46 पहुंच गया। यह 24वां जन्मदिन था जब कोहली का वनडे औसत 50 से पार पहुंच गया और उसके बाद से हर बढ़ता ही जा रहा है। 29 वें बर्थडे पर कोहली का औसत 55 पार हो गया और 31वें जन्मदिन पर यह 60 को भी पार कर गया है जो पिछले सभी बर्थडे औसत से ज्यादा है।
कोहली के जन्मदिन पर सहवाग के ट्वीट ने जीता दिल, F5 बटन से की बैटिंग की तुलना

'द रन मशीन'
इस तरह से कोहली का 31वें बर्थडे सभी पूर्ववर्ती जन्मदिन पर भारी पड़ा है। कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। पहला टेस्ट इंदौर में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर को कोलकाता में शुरू होगा जो भारत का पहला दिन-रात्रि टेस्ट होगा। विराट कोहली की अनुपस्थिति में, रोहित शर्मा को भारतीय टीम का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया है। पहले T20I में, रोहित बांग्लादेश के खिलाफ भारत के नाबाद रिकॉर्ड को बनाए रखने में विफल रहे क्योंकि बांग्लादेश ने दिल्ली में टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 7 नवंबर से खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
