For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20: विराट के पास मार्टिन गप्टिल के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

अगर विराट कोहली ये रिकॉर्ड बना लेते हैं न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ देंगे

By Vikashraj Tiwari

नई दिल्ली। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अफ्रीका में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। साउथ अफ्रीका दौरे में वनडे के बाद टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा। विराट कोहली अगर इस सीरीज में 233 रन बना लेते हैं, तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में टॉप पर पहुंच जाएंगे।

अगर विराट कोहली ये रिकॉर्ड बना लेते हैं न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ देंगे, जो हमवतन ब्रेंडन मैक्कुलम का रिकॉर्ड तोड़ कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। मार्टिन गप्टिल टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी बन गए। गप्टिल के 105 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 243 रन का स्कोर बनाया था। गप्टिल ने इस तरह अंतरराट्रीय टी-20 करियर में कुल 2,188 रन बना लिए हैं, जिससे मैक्कुलम को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 2,140 रन थे।

T-20 इंटरनेशनल : सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

1- मार्टिन गप्टिल: 71 पारी, 2188 रन, औसत 34.18

2- ब्रेंडन मैक्कुलम : 70 पारी, 2140 रन, औसत 35.66

3- विराट कोहली : 51 पारी, 1956 रन, औसत 52.86

Story first published: Friday, February 16, 2018, 16:21 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+