IPL 2019 : विराट के नाम दर्ज हुआ ऐसा रिकॉर्ड, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। आईपीएल प्रदर्शन के मामले में इतनी विविधताओं से भरा हुआ है कि यहां आपको एक ही खिलाड़ी के अलग-अलग विभागों में किए प्रदर्शनों में शिखर से शून्य तक का अंतर भी देखने को मिल जाएगा। टी-20 फॉर्मेट खेल के हर विभाग में खिलाड़ियों का कड़ा इम्तिहान लेता है। यही वजह है कि क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप होने के बाद भी इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा फिट खिलाड़ियों की मांग होती है।

IPL ने कोहली को भी नहीं बख्शा-
एक ऐसे ही सुपर फिट खिलाड़ी हैं भारत के कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे विराट कोहली। कोहली ना केवल आधुनिक दौर के बेस्ट बल्लेबाज हैं बल्कि उन्होंने अपनी फिटनेस से भी क्रिकेट में नए आयाम गढ़े हैं। खासकर एशियाई क्रिकेट में कोहली की फिटनेस का प्रभाव काफी देखा जा सकता है। लेकिन आईपीएल के निर्मम खेल में यह चमत्कारिक खिलाड़ी भी फंस गया है।

हैरान करने वाले कैच रिकॉर्ड-
कोहली ने इस लीग में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो बहुत हैरानी भरा है। इतना ही नहीं, कोहली के स्तर के खिलाड़ी के लिए तो यह किसी शर्मनाक रिकॉर्ड से कम नहीं है। विश्व के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाने वाले कोहली इस सीजन में अब तक अपने पास आए 6 में से चार कैच को टपका चुके हैं। इस तरह उनका कैच करने का प्रतिशत केवल 33 प्रतिशत सफलता का रहा है। इसका सीधा असल आरसीबी के फील्डिंग स्टैंडर्ड पर भी होता है।
IPL 201 : गांगुली ने पंत को गोद में उठाया तो ऋषभ ने कही बड़ी बात, VIDEO वायरल

RCB की फील्डिंग भी बड़ी समस्या-
यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि बेंगलुरु की टीम की दुर्गति में उसकी खराब फील्डिंग ने भी अहम भूमिका निभाई है। ये एक ऐसी चीज है जिसकी ओर टीम के बॉलिंग कोच आशीष नेहरा ने भी सहमति जताई है। आपको बता दें कि बेंगुलरु ने अपने पिछले दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को पूरी तरह से मिटने नहीं दिया है। खासकर डेल स्टेन के आने के बाद टीम में नई उर्जा का संचार भी देखने को मिला है। लेकिन अब गेंदबाजी के साथ फील्डिंग भी इस टीम के लिए सुधार की प्राथमिक सूची में होनी चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
