कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड- विश्वनाथ
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से एक के बाद शतक लगा रहे हैं और रोज नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं, उसके बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ का कहना है कि संभव है कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आपको बता दें कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और दो दिन पहले उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है, द्वीपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक 500 रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया है।
विश्वनाथ ने कहा कि कोहली लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं और वह लगातार शतक लगाते रहते हैं, ऐसे में उनके पास पूरी तरह मौका है कि वह सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दें, लेकिन अभी भी यह बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं, ऐसे में ना सिर्फ मैं इससे खुश होने वाले हूं बल्कि खुद सचिन तेंदुलकर भी खुश होंगे अगर विराट कोहली उनके रिकॉर्ड को तोड़ते हैं। लेकिन अभी यह सफर काफी लंबा है। .
आपको बता दें कि विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 35 शतक अपने नाम कर लिए हैं, टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका में 5-1 से सीरीज जिताने वाले वह एकलौते कप्तान भी बन गए हैं। विश्वनाथ ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि जो कोहली कर रहे हैं वह जबरदस्त है। लगातार अच्छी बल्लेबाजी करना और रनों की भूख बनाए रखना अपने आप में शानदार है। वह इस समय अलग ही लेवल पर हैं, मुझे उम्मीद है कि वह अपना यह प्रदर्शन आगे जारी रखेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
