Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरेंद्र सहवाग के इस नए रूप के लिए याद रखा जाएगा साल 2016

नई दिल्ली। 2016 में सोशल मीडिया पर काफी कुछ हलचल रही। कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ध्यान खींचा लेकिन जिन सितारों ने सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर चौंकाया उनमें क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सबसे ऊपर रहे। सहवाग 2016 में ऐसा नाम हैं जिन्होंने इस साल ट्विटर पर अपनी हाजिर जवाबी से दिल जीत लिया। आपको बता रहे हैं 2016 में सहवाग के खास ट्विट्स के बारे में जिनपर लोग अपनी हंसी नहीं बिना रोक सके।

शादीशुदा आदमी को होती है घर जाने की जल्दी

शादीशुदा आदमी को होती है घर जाने की जल्दी

सहवाग के बधाई देने का अंदाज 2016 में ट्विटर पर खूब मशहूर हुआ। उनके जन्मदिन की बधाई देते ट्वीट हमेशा ध्यान खींचते रहे। क्रिकेटर अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला तो सातवें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब के लिए उन्होंने अश्विन को बधाई देते हुए लिखा कि एक शादीशुदा आदमी ही जल्दी घर जाने की मजबूरी को समझ सकता है। इसलिए फटापट विपक्षी टीम को आऊट करता है।

विनोद खन्ना को जन्मदिन की बधाई बनी सुर्खी

विनोद खन्ना को जन्मदिन की बधाई बनी सुर्खी

इसी तरह का उनका एक ट्वीट तब भी खूब सुर्खियों आया जब उन्होंने अभिनेता विनोद खन्ना को 6 अक्टूबर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर गन्ने का जूस लिए हुए पोस्ट की। साथ ही उन्होंने कहा कि आज आइए पीते हैं जूस ऑफ गन्ना, आइए कहिए हैप्पी बर्थडे टू विनोद खन्ना। एक और उनका ट्वीट जो मशहूर हुआ वो था 'हाजमे की गोली, रंगों की होली और बैटिंग में कोहली। पूरे इंडिया को पंसद है।'

पत्नी के साथ आदमी नॉन-स्ट्राइकिंग बैट्समैन होता है

पत्नी के साथ आदमी नॉन-स्ट्राइकिंग बैट्समैन होता है

अपनी बीवी को लेकर भी वो अक्सर कई मजेदार ट्वीट करते रहते हैं। बीवी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि पत्नी के साथ बात करते हुए आप नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े बल्लेबाज की तरह होते हैं। वहीं ओलंपिक में साक्षी मलिक को मेजल जीतने पर उन्होंने बधाई दी तो साथ ही भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करने के लिए शोभा डे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा साक्षी के गले में मेडल कितना 'शोभा दे' रहा है।

वाई-फाई चैन से रहने नहीं देता

वाई-फाई चैन से रहने नहीं देता

वीरेंद्र सहवाग ने 17 जून को ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा, 'आंखें बंद करने से नहीं, टेंशन फ्री होने से नहीं, थकने से भी नहीं, आज के जमाने में तो वाई-फाई बंद करने पर ही नींद आती है। सहवाग के इस मजाकिया अंदाज में किए गए ट्वीट पर भी लोगों ने खूब जवाब दिए और उनके मजाकिया अंदाज पर चुटकी भी खूब ली गई।

अनहोनी को करे होनी, उसे कहते हैं धोनी

अनहोनी को करे होनी, उसे कहते हैं धोनी

भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सहवाग ने कहा कि जो अनहोनी को कर दे होनी, उसे कहते हैं धोनी। कप्तान को बधाई का ये अंदाज सोशल मीडिया को खूब पसंद आया। वहीं टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उसका नाम है सेरेना लेकिन वो टाइटल जीतने को कभी नहीं कहती ना।

डॉन, ब्रेड और मैन को मिलाकर बनता है डॉन ब्रेडमैन

डॉन, ब्रेड और मैन को मिलाकर बनता है डॉन ब्रेडमैन

क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज डॉन ब्रेड मैन को जन्मदिन पर याद करने का उनका अंदाज तो ट्विटर पर खूब वायरल हुआ। वीरेंद्र सहवाग ने एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की जिसमें डॉन फिल्म के शाहरुख खान, ब्रेड और एक शख्स की तस्वार थी। इस फोटो के साथ सहवाग ने लिखा पहली तस्वीर-डॉन, दूसरी-ब्रेड और तीसरी मैन। हैप्पी बर्थडे डॉन ब्रेडमैन।

माइकल फिलिप्स का मुकाबला बप्पी दा से

माइकल फिलिप्स का मुकाबला बप्पी दा से

माइकल फिलिप्स के लगातार गोल्ड मेडल जीतने पर उन्होंने कहा कि बप्पी लाहिरी को सिर्फ माइकल ही मात दे सकता है। सहवाग के कैफ के प्रथम श्रेणी में 10 हजार रन पूरे करने पर कहा, 10 हजार में से 9 हजार तो दौड़कर ही लिए होंगे। साल 2016 में सोशल मीडिया पर गुदगुदाने वालों में सहवाग से उम्मीद है कि 2017 में भी वो इसी तरह सबकी फिरकी लेते रहेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+