Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर विराट कोहली खेल क्यों नहीं रहे, दिक्कत क्या है?

इंदौर। पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा एकदिवसीय भारत ने शानदार ढंग से जीत लिया, हालांकि उसके सारे टॉप बैटसमैन इंदौर में फ्लॉप ही रहे। कप्तान धोनी ने जहां लंबे वक्त बाद अपने बल्ले से आलोचकों को चारों खाने चित्त कर दिया वहीं दूसरी ओर अब आलोचकों का सुई विराट कोहली की ओर मुड़ गई है जो कि लगातार पांच मैचों से फ्लाप चल रहे हैं।

अगर रोमांटिक क्रिकेट फिल्म बनें तो टीम इंडिया के ये सितारे निभायेंगे अहम रोल

ना तो कोहली का बल्ला टी20 में चला और ना ही कानपुर और इंदौर में, क्या इसके पीछे विराट कोहली का गेम हैं या फिर बात कुछ और है? यही सवाल आज हर किसी के दिमाग में चल रहा है और यह सवाल गूंजना लाजिमी भी है क्योंकि विराट जैसे प्लेयर्स से हर क्रिकेट प्रेमी हर बार सैकड़े की उम्मीद करता है, हालांकि यह हर बार तो संभव नहीं है लेकिन उनसे हर बार जिम्मेदार ढंग से तो खेलने की तो आशा की जा सकती है जो कि उन्होंने पांचों मैचों में नहीं दिखायी।

क्यों नाकाम हो रहे हैं कोहली बार-बार?

वो जिस तरह से रन आउट हो रहे हैं वैसा कोई स्कूली क्रिकेटर भी नहीं होताहै, कोहली तो विश्वस्तरीय बल्लेबाज, ऐसे में उनकी यह बचकाना हरकतें किसी को भी पच नहीं रही हैं। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि विराट जानबूझकर इस तरह से बर्ताव कर रहे हैं, हो सकता है कि वो धोनी से इत्तफाक ना रख रहे हों और अपनी जगह रहाणे को भेजे जाने से नाखुश हों और इसी कारण उनका गु्स्सा उनके खेल पर निकल रहा है।

दिक्कत रहाणे से या धोनी से?

फिलहाल यह तो लोगों के कयास हैं जो कि सोशल मीडिया पर फूट रहे हैं लेकिन वो ऐसा सोचने पर मजबूर क्यों हो रहे हैं इसके भी खास कारण हैं, जिन्हें जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

एक भी अर्धशतक नहीं

एक भी अर्धशतक नहीं

विराट कोहली पिछले 12 वनडे में एक भी अर्धशतक नहीं जमा सके हैं। इस साल कोहली ने 16 वनडे पारियों में सिर्फ 28.64 की औसत से 401 रन बनाए हैं।

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट के गैरजिम्मेदारी वाली शाट्स और काफी खराब प्रदर्शन।

श्रीलंका टेस्ट में हीरो

श्रीलंका टेस्ट में हीरो

खुद की कप्तानी में जब श्रीलंका में वो खेल रहे थे तो वो हीरो थे लेकिन धोनी की कप्तानी में वो क्यों फ्लॉप हैं?

टेस्ट में कमाल

टेस्ट में कमाल

एक साल में विराट ने 8 टेस्ट खेले और 62.60 की धमाकेदार औसत के साथ 939 रन बनाए जिसमें 5 शतक भी शामिल थे।

रहाणे से दिक्कत या धोनी से?

रहाणे से दिक्कत या धोनी से?

अपनी जगह रहाणे को भेजे जाने से नाखुश हों और इसी कारण उनका गु्स्सा उनके खेल पर निकल रहा है।

मिलिए क्रिकेट के उन सितारों से जिन्होंने लड़कियों को बनाया दिवाना..

मिलिए क्रिकेट के उन सितारों से जिन्होंने लड़कियों को बनाया दिवाना..

मिलिए क्रिकेट के उन सितारों से जिन्होंने लड़कियों को बनाया दिवाना..

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+