'नंबर वन' बनने से 45 रन पीछे हैं विराट कोहली, दूसरे वनडे में करेंगे कमाल!

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 70 गेंद में नाबाद 82 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास नंबर वन बनने का मौका है। दरअसल विराट कोहली के पास 2017 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का मौका है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन विराट कोहली 2017 में 14 वनडे में 96.12 के धमाकेदार औसत से कुल 769 रन बना चुके हैं जिसमें उनके नाम दो शतक और 6 अर्धशतक भी हैं।

2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान फाफ डु प्लेसी हैं। डुप्लेसी ने 16 वनडे मैच में 58.14 की औसत से 814 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट हैं जो 2 शतक और 5 अर्धशतकों की मदद से 14 मैच में 785 रन बना चुके हैं।

कुल मिलाकर विराट कोहली 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ 45 रन पीछे हैं। अगर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली 45 रन बना लेते हैं तो वो जो रूट के साथ-साथ फाफ डु प्लेसी को भी पछाड़ देंगे। आपको बता दें कि विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ नंबर दो पर खेलने वाले भारतीय कप्तान के लिए 45 रन बनाना मुश्किल भी नहीं होगा।

Story first published: Tuesday, August 22, 2017, 18:44 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+