Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चीयरगर्ल्स विवाद कोलकाता में भी

कोलकाता, 25 अप्रैलः 'इंडियन प्रीमियर लीग' (आईपीएल) के 'ट्वेंटी 20' क्रिकेट मैच के दौरान अपनी मादक अदाओं से समा बांधने वाली विदेशी बालाओं (चीयरगर्ल्स) के नृत्य पर अब कोलकाता में भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सरकार क्रिकेट मैच के दौरान चीयरगर्ल्स के नृत्य की व्यावहारिकता पर पहले ही सवाल उठा चुकी है। इस राज्य में होने वाले मैचों में चीयरगर्ल्स के नृत्य के आयोजन के लिए सरकार से अब पूर्व अनुमति लेनी पड़ेगी।

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री सुभाष चक्रवर्ती ने आज पत्रकारों के साथ एक बातचीत के दौरान कहा, "आईपीएल मैचों के दौरान चीयरगर्ल्स की जरूरत मेरी समझ से बाहर है। मैं किसी भी नई अवधारणा के खिलाफ नहीं हूं लेकिन कोलकाता अभी भी चीयरगर्ल्स के लिए तैयार नहीं है।"

उन्होंने कि वह व्यक्तिगत रूप से मनोरंजन के नाम पर इस तरह की अंधे पश्चिमीकरण के समर्थक नहीं हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी 29 अप्रैल को 'कोलकाता नाइट राइडर्स' और 'मुंबई इंडियंस' के बीच होने वाले आईपीएल मैच में चीयरगर्ल्स नहीं होंगी?

कोलकाता के पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रवर्ती ने बताया, "चीयरगर्ल्स के नृत्य पर रोक लगाने संबंधी अभी तक कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है।" उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी निर्णय लेने का अधिकार आईपीएल के अधिकारियों और सरकार को है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+