ओलंपिक स्वर्ण पर फेडरर की निगाहें
बर्न, (स्विटजरलैंड) 15 जुलाई: विम्बल्डन में नडाल के सामने शिकस्त का सामना करने के बाद भी रोजर फेडरर के हौंसले बुलंद हैं। फेडरर अब ओलम्पिक में स्वर्ण पदक लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। स्विटजरलैंड के फेडरर की दिली इच्छा है कि वे ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतें और राष्ट्रगान के साथ अपना राष्ट्रध्वज लहराते हुए देखें।
आठ अगस्त को बीजिंग ओलंपिक खेल शुरू हो रहे हैं। फेडरर के लिए वो दिन और भी खास होगा, इसलिए क्योंकि उसी दिन उनका जन्मदिन भी है। पिछले साल फेडरर ने जब अमेरिका में अपना 12वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था, तभी से उनके मन में देश के लिए कुछ करने की इच्छा जगी है।
फेडरर ने 1992 में ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले अपने देश के खिलाड़ी मार्क रोसेट के साथ अपना नाम जोड़ने की ठानी है। एक वर्ष पहले ही फेडरर ने तय कर लिया था कि 2008 में उनके अभियानों में एक ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना भी होगा।
फेडरर ओलंपिक एकल मुकाबलों में काफी दबाव रहेगा। उस समय उनके सामने दुनिया के सभी शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगे। हालांकि फेडरर को इस बात का सुकून होगा कि ओलंपिक का कोर्ट काफी हद तक अमेरिकी ओपन के कोर्ट के जैसा ही होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications