For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन और सहवाग को आईसीसी अवार्ड

By Staff

सचिन दुनिया में सबसे ज्या़दा शतक और रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं

हर दिन पुराने रिकार्ड धवस्त कर नए पैमाने स्थापित करने वाले लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्टीय क्रिकेट कांउसिल (आईसीसी) द्वारा इस वर्ष के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुने गए हैं.

वहीं भारतीय बल्लेबाज़ विरेंद्र सहवाग को साल (2009-10) का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर घोषित किया गया है.

जबकि दक्षिण अफ्रीका के एबी द विलिर्यस ने एक दिवसीय मैचों के सबसे अच्छे खिलाड़ी का खिताब जीता है.

आईसीसी ने अवार्ड की घोषणा बुधवार को बंगलौर में की.

सैंतीस साल के सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन बटोर चुके हैं.

तेंदुलकर को 'पीपुल्स च्वाइस अवार्ड' से भी सम्मानित किया गया है.

सचिन ने कहा, “अपने सामने एक साथ दो ट्राफियाँ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, मैं बहुत ही खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ.”

तेंदुलकर से पहले बेहतरीन खिलाड़ी का अवार्ड राहुल ड्रविड, एंड्रू फ्लीन्टाफ़ और जैक कॉलिस, रिकी पौंटिंग, शिवनरीने चंद्रपौल और माइकल जॉनसन को दिया गया था.

पिछले साल तेंदुलकर ने 10 टेस्ट मैच खेलकर 1,064 रन बनाए जिनमें छह शतक शामिल थे.

इस दौरान उन्होंने 17 एक दिवसीय मैचों में हिस्सा लिया जिसमें उनकी रन संख्या 914 थी.

इसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ ग्वालियर में बनाया गया दोहरा शतक भी शामिल है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+