For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनुष्का की गेंद पर कोहली ने लगाया स्टेट ड्राइव, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। लाॅकडाउन होने के कारण सभी लोग घरों में रहकर खुद को कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से बचा रहे हैं। सड़कें सूनी पड़ी हैं तो स्टेडियम भी खाली पड़े हुए हैं। सभी खिलाड़ी परिवार के साथ समय बीताकर खुद को सुरक्षित रख रहे हैं। लेकिन खिलाड़ी अपने फैंस से बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कोई इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर कर रहा है तो कोई लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बता रहा है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अनुष्का शर्मा की गेंद पर स्टेट ड्राइव लगाते दिख रहे हैं।

अनुष्का ने भी की बल्लेबाजी

अनुष्का ने भी की बल्लेबाजी

वीडियो में कोहली मुंबई में अपने फ्लैट के नीचे खाली जगह पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बॉलर कोई और नहीं बल्कि अनुष्का हैं।वीडियो में अनुष्का गेंद फेंकती नजर आ रही हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने हाथ में ग्ल्वस पहना हुआ है और वे अनुष्का की गेंद पर कवर और स्ट्रेट ड्राइव लगाते नजर आए। विराट से पहले अनुष्का ने भी थोड़ी देर बल्लेबाजी की थी।

रनिंग करते भी दिखे कोहली

इसके अलावा विराट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिटनेस ट्रेनिंग का भी वीडियो शेयर किया है। इसमें वे रनिंग कर रहे हैं और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। इस वीडियो के साथ विराट ने कैप्शन लिखा- काम में खुद को झोंक देना यह किसी के लिए जिंदगी जीने का तरीका हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं किसी हर प्रोफेशनल ऐसा करे। चॉइस आपकी है। इस पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा- मस्त भाई, लगे रहो। उनके इस वीडियो को सात लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

मोहम्मद अशरफुल ने सचिन को लेकर एक किस्सा बताया, जो शायद कोई नहीं जानता

मुंबई में कोरोना के हजारों में मरीज

बता दें कि कोहली माैजूदा समय महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 86 टेस्ट में 7240, 248 वनडे में 11867 और 81 टी-20 में 2794 रन हैं। भारतीय कप्तान के नाम आईपीएल के 177 मैच में 5412 रन हैं। देशभर में कोरोना की वजह से हालत खराब है। अकेले मुंबई में कोरोना के 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Story first published: Saturday, May 16, 2020, 16:20 [IST]
Other articles published on May 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+