For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नागपुर टेस्ट: विराट कोहली ने जड़ा दोहरा शतक

नागपुर। श्रीलंका के खिलाफ कप्तान विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी लगातार जारी है, दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक बनाया है ।उन्होंने आज अपने टेस्ट करियर का 5वां दोहरा शतक जड़ा है,उन्होंने इस दौरान 259 गेंदों का सामना किया, जबकि 15 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली की पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक भी जोखिमभरा शॉट नहीं खेला, उन्होंने 46 बार एक रन लिए, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कितने धैर्य के साथ इस पारी को खेला है। यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत मजबूत स्थिति में है।

 गावस्कर को पीछे छोड़ा

गावस्कर को पीछे छोड़ा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली का यह 51वां शतक है, इस शतक के साथ ही उन्होंने बतौर टीम इंडिया के कप्तान के रूप में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने सुनील गावस्कर के 11 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और बतौर कप्तान सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम हो गया है। कोहली ने बतौर कप्तान यह 12 टेस्ट शतक लगाया है। अजहरूद्दीन के नामा 9 शतक, सचिन के नाम 7 शतक और टाइगर पटौदी के नाम 5 शतक हैं।

 सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड

सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड

इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एक वर्ष में सभी फॉर्मेट को मिलाया जाए तो विराट कोहली सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पोंटिंग ने 2005 में सभी फॉर्मेट में 9 शतक लगाए थे, जबकि कोहली ने इस वर्ष 10 शतक लगाए हैं। ग्रैम स्मिथ के नाम भी एक कैलेंडर इयर में 9 शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

अर्धशतक से अधिक शतक

अर्धशतक से अधिक शतक

बतौर कप्तान अगर कोहली के रिकॉर्ड को देखें तो उनके नाम पचासा से अधिक शतक हैं, उन्होंने बतौर कप्तान कुल 16 अर्धशतक लगाए हैं जबकि 22 शतक लगाए हैं। कोहली के नाम लगातार चार सीरीजी में दोहरा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 4 शतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत काफी मजबूत स्थिति में है। भारत के पास 199 रन की लीड हो गई है।

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 10:44 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+