For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई में कोहली की कप्तानी पारी, शतक के साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

इंग्लैंड के साथ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। टेस्ट में ये उनका 15वां शतक है। विराट कोहली ने इस साल टेस्ट मैच में 8 शतक जमाए हैं|

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया। ये उनके टेस्ट करियर का 15वां शतक है। शतक के साथ-साथ कोहली ने इस टेस्ट में कई और मुकाम अपने नाम किए।

विराट का टेस्ट में 15वां शतक

दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार होने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेली। उन्होंने शानदार शतक लगाकर भारत की पारी को संभालने की कोशिश की।

कोहली इस साल लगाए हैं 8 शतक

कोहली इस साल लगाए हैं 8 शतक

इंग्लैंड के साथ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। टेस्ट में ये उनका 15वां शतक है। विराट कोहली ने इस साल टेस्ट मैच में 8 शतक जमाए हैं | बड़ा रिकॉर्ड कायम करते हुए एक साल में एक हजार रन पूरे किए। विराट कोहली ने ये मुकाम उस समय हासिल किया जब 35 के स्कोर पहुंचे।

विराट ने साल 2016 में पूरे किए एक हजार रन

विराट ने साल 2016 में पूरे किए एक हजार रन

टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने साल 2016 में टेस्ट मैचों में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। 11 टेस्ट मैचों में 71.50 के औसत से उन्होंने ये रन जुटाए हैं। विराट कोहली से पहले ये कारनामा राहुल द्रविड़ ने 2011 में किया था।

एक साल में 1,000 रन बनाने वाले कप्तान कोहली तीसरे कप्तान हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1997 में और राहुल द्रविड़ ने 2006 में ये कमाल किया था।

पांच मैचों की सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी बने कोहली

पांच मैचों की सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी बने कोहली

बता दें कि पिछले 5 साल से कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक साल में एक हजार टेस्ट रन बनाने में सफल नहीं हो पाया था। पांच मैचों की सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने वाले कप्तान विराट कोहली पांचवें बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने ये कारनामा किया था।

टेस्ट करियर में 4 हजार रन किए पूरे

टेस्ट करियर में 4 हजार रन किए पूरे

41 रन के स्कोर पर पहुंचते ही विराट कोहली ने टेस्ट करियर में 4 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने 52 मैच में 48.78 के औसत से रन बनाए हैं। विराट ने 89वें इनिंग में ये मुकाम हासिल किया। बता दें कि भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग ने सबसे तेज 4 हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने 79 पारी खेलकर 2006 में ये मुकाम हासिल किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+