विराट कोहली ने जड़ा T20 क्रिकेट करियर का पहला शतक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आईपीएल-9 के 19वे मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस के दौरान विराट कोहली ने एक और कारनाम कर दिखाया। टॉस जीतने के बाद रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की तरफ से बैटिंग करने आए कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का पहला टी20 शतक जड़ दिया। कोहली ने 63 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली। IPL मैच से पहले वृद्धाश्रम पहुंचे कोहली कहा, बुजुर्गों को बोझ ना समझें

सलामी बल्लेबाज कोहली और एबी डिविलियर्स (20) की स्टार जोड़ी इसके बाद एक बार फिर मैदान पर थी। डिविलियर्स हालांकि तांबे की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में शार्ट कवर पर लायंस के कप्तान सुरेश रैना को कैच दे बैठे जिससे कोहली के साथ उनकी 51 रन की साझेदारी का अंत हुआ। कोहली और राहुल ने इसके बाद पारी को संवारा और शानदार शतक लगाते हुए 180 रन तक पहुंचाया। Video- देखिये क्रिकेट के मैदान के बाहर कोहली, गेल, डिविलियर्स की मस्ती
टीमें -
गुजरात लॉयंस : एरोन फिंच, ब्रैंडन मॅक्कुलम, सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, ड्वेन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, शादाब जकाती, प्रवीण तांबे।
आरसीबी : विराट कोहली (कप्तान), एबी डी'विलियर्स, शेन वॉटसन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, इकबाल अब्दुल्ला, युजवेंद्र चहल, तबरेज शम्सी, केन रिचर्डसन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications