कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50वां शतक, बनाए कई रिकॉर्ड
कोलकाता। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल समय में चट्टान की तरह मजबूती से टिक कर बल्लेबाजी की और टेस्ट कैरियर का 18वां शतक अपने नाम कर लिया है। कोहली की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया और 104 रनों पर नाबाद लौटे। अपनी इस बारी के दौरान कोहली ने शानदार 12 चौके और दो छक्के लगाए।

18वां टेस्ट शतक
श्रीलंका के खिलाफ इस शतक के साथ ही कोहली ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। भारत की ओर से सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में कोहली छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सबसे उपर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 51 टेस्ट शतक हैं, दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ उनके नाम 36 शतक, तीसरे स्थान पर सुनील गावस्कर जिनके नाम 34 शतक, चौथे स्थान पर वीरेद्र सहवाग जिनके नाम 23 शतक व पांचवे स्थान पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं जिनके नाम 22 शतक हैं।

सर्वाधिक शतक बतौर कप्तान
बतौर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के तौर पर कोहली सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में सुनील गावस्कर के बराबर आ गए हैं। गावस्कर ने 74 इनिंग में 11 शतक लगाए हैं जबकि कोहली ने 48 इनिंग में 11 शतक अपने नाम कर लिए हैं। उनसे पीछे मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 68 मैचों में 9 शतक लगाए हैं और सचिन तेंदुलकर ने 43 मैचों में 7 शतक लगाए हैं।

बेहतर स्थिति में टीम इंडिया
आपको बता दें कि भारत ने अपनी दूसरी पारी 352 रनों के स्कोर पर घोषित की थी, 230 रनों की बढ़त लेने के बाद कप्तान कोहली ने पारी की घोषणा कर दी और श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने अपना पहला विकेट बिना खाता खोले गंवा दिया, जबकि महज 2 रन के स्कोर पर श्रीलंका के दो विकेट गिर गए। एक विकेट भुवनेश्वर कुमार ने तो एक विकेट मोहम्मद शमी ने लिया।
इसे भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ पांचवे दिन पुजारा ने अपने नाम किया अनोखा कीर्तिमान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications