For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट से ब्रेक लेकर 'अपने प्यार' के साथ वक्त बिता रहे हैं कोहली, तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली कहां गुम हो गए हैं, इस बारे में हर उनका चाहने वाला जानना चाह रहा था। टीम इंडिया के हेड कोच के नाम के ऐलान के वक्त भी कोहली भारत में नहीं थे।

IIFA अवॉर्ड्स अटेंड करने न्यूयार्क में

IIFA अवॉर्ड्स अटेंड करने न्यूयार्क में

लेकिन अब कोहली ने अपनी एक तस्वीर के जरिए खुद ही बता दिया कि वो इस वक्त कहां हैं और किसके साथ हैं। दरअसल कोहली अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा संग IIFA अवॉर्ड्स अटेंड करने न्यूयार्क गए हुए हैं।

अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर शेयर की

बुधवार की शाम विराट ने अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके अपने क्वालिटी टाइम से दुनिया को अवगत करा ही दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

वैसे कोहली से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने लोगों को बता दिया था कि कोहली इस वक्त अनुष्का संग अमेरिका में ही हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि कोहली ने स्वयं फोटो के जरिए अपने और अनुष्का के साथ होने की पुष्टि की है।

हजारों लाइक्स

हजारों लाइक्स

खास बात ये है कि विराट ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर अमेरिका की तस्वीर शेयर की वैसे ही वायरल हो गई, देखते ही देखते उस पर हजारों लाइक्स आ गए। विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अपने प्यार के साथ बहुत ही जरूरी ब्रेक पर।

 26 जुलाई से छह सितंबर के बीच श्रीलंका दौरा

26 जुलाई से छह सितंबर के बीच श्रीलंका दौरा

गौरतलब है कि भारतीय टीम 26 जुलाई से छह सितंबर के बीच श्रीलंका दौरे पर रहेगी। इस दौरान भारतीय टीम तीन टेस्ट मैच, पांच एकदिवसीय मैच और एक टी-20 मैच खेलेगी। वहीं, अनुष्का शर्मा भी इन तारीखों से बिजी हो जाएंगी। 4 अगस्त को शाहरुख खान के साथ अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हो रही है जिसके कारण वो फिल्म के प्रमोशन में खासा बिजी रहेंगी इसलिए दोनों के लिए ये ब्रेक काफी मायने रखता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+