For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नकल करते हुए कोहली ने भी उड़ाया सरफराज अहमद का मजाक! वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में सबसे बड़ा मुकाबला मैचनेस्टर में भारत-पाकिस्तान के बीच देखने को मिला। लीग के इस 22वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करते हुए डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से हरा दिया। इस मुकाहले से पहले 21 मैच हो चुके थे लेकिन किसी ने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरीं जितनी भारत-पाक मैच ने बटोरीं। पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देख फैंस का मानना है कि वो सरफराज अहमद की नकल उतारकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

वीडियो में कप्‍तान कोहली हंसी-मजाक करते दिखे। यह वाकया पाकिस्‍तान की पारी शुरू होने से ठीक पहले हुआ। वे टीम साथी केदार जाधव और कुलदीप यादव के साथ किसी व्‍यक्ति की मिमिक्री करते दिखे। उनके हावभाव देखकर जाधव और कुलदीप ठहाके लगाकर हंसते नजर आए। कोहली भी जोर जोर से हंस रहे थे। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार कोहली पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के कप्‍तान सरफराज अहमद की नकल उतारकर हंस रहे थे।

विश्व कप के इतिहास में भारत के सामने पाकिस्तान खस्ता हालत में दिखता आया है। दोनों की बीच अभी तक 7 मैच हो चुके हैं जिसमें पाकिस्तान एक भी बार नहीं जीत सका है। पाकिस्तान की हार पर कप्तान सरफराज अहमद भी आलोचकों के निशाने पर आ चुके हैं। ऐसे में उनकी कप्तानी पर पर खतरा भी मंडराने लगा है। बता दें कि पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग जोड़ी केएल राहुल(57) और रोहित ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े डाले। इसके बाद कप्तान विराट कोहली के 77 व हार्दिक पांड्या के 26 रनों की मदद से भारत ने पाकिस्तान के सामने 336 रनों का लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान हासिल नहीं कर सका।

Story first published: Monday, June 17, 2019, 13:48 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+