Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली को खास लगा ये नया गेंदबाज, T-20 विश्व कप में मार सकता है एंट्री

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया में इसी साल के अंत में होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए सभी टीमों ने जोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बड़े टूर्नामेंट को हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम दावा पेश करती है जिसके लिए साल 2019 बेहद शानदार बीता। विराट कोहली की कप्तानी में टीम में कई नए खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने को माैका मिला। आज टीम के पास प्रतिभा की कमी नहीं। बात गेंदबाजी की हो या बल्लेबाजी की, भारतीय टीम मजबूत नजर आती है। कोहली ने टी20 विश्व कप के लिए टीम बनाना शुरू कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ इंदाैर में हुए दूसरे टी20 मैच के बाद कोहली ने संकेत दिए कि अब उनका प्लान कुछ ही महीनों में उन खिलाड़ियों को चुनना है जो विश्व कप के लिए जा सकें। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेले एक युवा गेंदबाज की जमकर प्रशंसा की, जिसे देख लगता है कि वो आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए जा सकता है।

कोहली ने बताया खास

कोहली ने बताया खास

कोहली ने मैच के बाद नवदीप सैनी की जमकर तारीफ की। उनके अनुसार, सैनी के पास वो तकनीक है जिसे टीम को सख्त जरूरत है। सैनी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें मैन आॅफ द मैच अवार्ड से भी नवाजा गया। मैच के बाद कोहली ने कहा, ''नवदीप टी20 क्रिकेट में अधिक आत्मविश्वास हासिल कर रहे हैं। उसे यॉर्कर और बाउंसर और तेजी के साथ लोगों को आउट करते देखना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने सैनी की ओर इशारा करते हुए कहा, ''आपको देखना होगा कि गेंदबाजी कौशल के मामले में कौन से खिलाड़ी समान हैं और फिर आप एक सीनियर खिलाड़ी को चुनते हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में एक खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज होगा, ऐसा खिलाड़ी जो तेज गति और उछाल के साथ गेंदबाजी कर सकता है।''

काैन है सैनी

काैन है सैनी

26 साल के सैनी वह क्रिकेटर हैं जो कभी 200 रूपए के लिए मैच खेला करते थे। रणजी ट्राॅफी में सैनी दिल्ली के लिए खेलते हैं, हालांकि वह हरियाणा के करनाल से हैं। एक रोचक बात यह है कि 2013 तक सैनी लेदर बॉल नहीं, बल्कि टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे। सैनी के पास 13 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है। लेकिन जब वो दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे तभी उन्हें पूर्व क्रिकेटर गाैतम गंभीर ने कह दिया था कि वो एक दिन टीम इंडिया में जरूर खेलेगा।

गंभीर लाए टीम में

गंभीर लाए टीम में

उन्हें दिल्ली क्रिकेट टीम में लाने का अहम रोल गौतम गंभीर का रहा। पूर्व रणजी कप्तान ने चयनकर्ताओं को सैनी को रणजी टीम में लेने का सुझाव दिया। 2013-14 सीजन में सैनी टीम में चुन भी लिए गए। यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2017-18 सीजन में दिल्ली को फाइनल तक पहुंचने में सैनी का अहम रोल रहा। वह 8 मैचों में 34 विकेट लेकर टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी रहे।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 9:51 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+