SA जाते हुए दिखा विराट का मजाकिया अदांज, ईशांत बोले- सुबह-सुबह ये सब मत कर

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए प्रोटियाज लैंड पर पहुंच चुकी है। सबसे पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी और उसके बाद इतने ही मैच वनडे सीरीज में होंगे जबकि टी20 क्रिकेट को फिलहाल हटा दिया गया है। पहला मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस सीरीज से पहले बीसीसीआई ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है जहां पर आप पूरी टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करते हुए देख सकते हैं।

ईशांत के साथ विराट की मस्ती-

ईशांत के साथ विराट की मस्ती-

यहां पर टीम उस माहौल से बिल्कुल दूर दिख रही है जो इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम से बाहर बना हुआ है। सभी खिलाड़ी रिलेक्स हैं और यात्रा का लुत्फ लेने के मूड में है। यहां पर विराट कोहली एक बार फिर से अपने चिर परिचित मूड में नजर आ रहे हैं। भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान को मजेदार अंदाज में तब देखा जा सकता है जब वे अपने दिल्ली के साथी और भारतीय टीम के वरिष्ठ तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और ईशांत शर्मा खींजकर कहते हैं- सुबह-सुबह मत कर ये सब।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो-

दरअसल कप्तान विराट कोहली इशांत शर्मा के बैग के पास पहुंचते हैं और उनका सामान देख कर चौक जाते हैं और कहते हैं कि मैंने आज तक इस तरह का बैग नहीं देखा है क्योंकि जिस व्यक्ति के पास इस तरह का बैग होगा वह दुनिया में कहीं पर भी भाग सकता है। इशांत के बैग में काफी चीजें दिखाई दे रही हैं और वे बाद में कहते हैं कि उनके पास अभी किताबें भी बची हुई है जो कप्तान ने नहीं देखी है। इसी बीच भारतीय मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे चेतेश्वर पुजारा बताते हैं कि उन्होंने अभी तक ढंग से नींद नहीं ली है।

जबकि, हेड कोच राहुल द्रविड़ को श्रेयस अय्यर के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है जो कि एक किताब पढ़ रहे हैं। श्रेयस अय्यर से भारत को दक्षिण अफ्रीका में भी काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बैटिंग करते हुए अपनी पहली ही टेस्ट पारी में शतक लगाया था।

वीडियो को यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं

26 दिसंबर से पहला टेस्ट शुरू-

26 दिसंबर से पहला टेस्ट शुरू-

साउथ अफ्रीका दौरे पर जा रही भारतीय टीम अट्ठारह सदस्यीय है और उनके हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। अभी तक टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर कोई भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल नहीं की है। बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर की है उसमें आप देख सकते हैं कि भारत के सभी खिलाड़ी अपने अपने सामानों के साथ बस और फ्लाईट में यात्रा कर रहे हैं और यह बस भी बायो बबल सिक्योर है। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों की एक झलक लेने की कोशिश की जा रही है। वीडियो के अंत में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों का पांरपरिक डांस के साथ स्वागत किया जा रहा है।

Story first published: Friday, December 17, 2021, 16:24 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+