नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उनके ही नेतृत्व में 22 सितंबर से भारत-न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में टेस्ट क्रिकेट सीरीज का का आगाज होने जा रहा है।
हिंदी के वो 14 शब्द जो हमारे जीवन में रखते हैं खास महत्व
इस सीरीज के साथ ही हम आपको विराट कोहली की कप्तानी से जुड़े उन रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जो उन्होंने अब तक अपने कॅरियर में बनाए हैं। वे आगामी टेस्ट सीरीज़ में कई दिग्गज कप्तानों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।
विराट की कप्तानी में श्रीलंका को 22 साल बाद पिछले साल 2-1 से हराया, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका को होम सीरीज में 3-0 से हराया और अब हाल ही में वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर 2-0 से हराया।
अगर विराट कोहली की कप्तानी में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज भी जीतने में सफल रहता है तो भारती विराट के कप्तान रहते हुए पहली बार टेस्ट क्रिकेट में जीत का चौका लगाएगा।
अब तक विराट की कप्तानी में भारत ने कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से दो मैच भारत ने हारे हैं और पांच मैच ड्रॉ हुए हैं।
शहाबुद्दीन के जेल से छूटने के बाद सीवान में है दहशत, जानें क्यों