For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुलवामा हमलाः जिस प्रमोशलन ट्वीट के लिए हुई थी विराट की आलोचना, रद्द हुआ वह प्रोग्राम

नई दिल्ली। जम्मू -कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को हुए जबरदस्त आंतकी हमले में देश ने 40 से ज्यादा बहादुर जवान खो दिए हैं। पूरे देश को हिलाकर रख देने वाला ये हमला एक आत्मघाती साजिश के तहत अंजाम दिया गया। इस हमले पर भारत की जिन खेल हस्तियों ने अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी थी उसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी शामिल थे।

कोहली ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा था- पुलवामा हमले के बारे में सुनकर मैं हैरान हूं, मेरी हार्दिक संवेदनाएं शहीद जवानों के साथ हैं और मैं घायल जवानों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' आपको एक जरूरी सूचना देते हुए बता दें कि इससे पहले कुछ ने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए थे जो समय की नजाकत के हिसाब से ठीक नहीं माने गए और फैंस ने कोहली पर इसके लिए अपना गुस्सा भी निकाला था। ये ट्वीट्स इंडियन स्पोर्ट्स हॉनर्स के ट्वीट पर कोहली द्वारा रिट्विट्स किए गए थे। यह एक प्रमोशनल इवेंट था जिसके लिए विराट अपने फैंस से वोट देने की अपील कर रहे थे।

जैसे ही फैंस ने विराट ने क्लास लगाई उसके कुछ देर के अंदर ही उन्होंने अपने यह ट्वीट्स रद्द कर दिए थे। उसके बाद उन्होंने शहीद जवानों के लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर करता हुआ पोस्ट किया था। अब कैप्टन कोहली ने एक और सूचना देते हुए कहा है कि इंडियन स्पोर्ट्स हॉनर्स का प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है। पुलवामा की दुखद घटना को चलते यह फैसला लिया गया है। कोहली के अनुसार यह आयोजन 16 फरवरी को होना था।

जाते-जाते आपको यह भी जानकारी दे दें कि 15 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज की घोषणा हो चुकी है और छुट्टियों के बाद कोहली को फिर से टीम इंडिया की कमान दे दी गई है।

Story first published: Saturday, February 16, 2019, 11:19 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+