भारतीय पिचों की वजह से हिट हैं कोहली: एंडरसन का शर्मनाक बयान
मुंबई। एक बार फिर से इंग्लैंड की ओर से भारत के कप्तान विराट कोहली के लिए कुछ ऐसा कहा जिसके बाद इंडियन क्रिकेट और कोहली को पसंद करने वाले लोगों का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच सकता है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन ने कहा कि जबरदस्ती विराट कोहली के खेल को तवज्जो दी जा रही है, उनके रिकॉर्ड इसलिए बन रहे हैं क्योंकि भारतीय विकेट ऐसे बनाए गए जहां कोहली का बल्ला बोले। भारतीय विकेट में मूवेंट की कमी है और इसी कारण यहां विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है। मालूम हो कि एंडरसन ने इंग्लैंड में 2014 में हुई सीरीज के दौरान कोहली को काफी परेशान किया था।
वैसे जब से इंग्लैंड और टीम इंडिया की सीरीज शुरू हुई है तब से ही इंग्लैंड की ओर से टीम इंडिया और कोहली को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है।इससे पहले एक इंग्लिश चैनल ने कोहली पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगाया था।
आपको बता दें कि इस सीरीज में कोहली का बल्ला आग उगल रहा है। इसी सीरीज में कोहली ने अपने करिया का तीसरा दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने 4000 रन पूरे किए हैं। उनके सितारे बुलंदी पर है, ऐसे में इंग्लिश टीम के गेंदबाज का ये बयान कोहली की इमेज पर तो नहीं हां उनकी खुद की छवि जरूर खराब कर सकता है।
देखें वीडियो
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
