For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब मैडम तुषाद म्यूजियम में नजर आएंगे विराट कोहली, वीडियो शेयर कर कही दिल छूने वाली बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। लगातार सफलताओं का परचम लहराने वाले दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली के फैंस के लिए एक और शानदार खुशखबरी आई है। दरअसल 6 जून से करोड़ों दिल की धड़कन विराट कोहली हमेशा के लिए दिल्ली में ही रहेंगे मतलब दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट का स्टैच्यू लगने जा रहा है। बुधवार को उनके मोम के पुतले का अनवारण होगा। इसे लेकर विराट काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। विराट ने खुद ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की है। अभी हाल ही में फोर्ब्स की रिपोर्ट के बाद ये एक और सफलता विराट के खाते में दर्ज होने जा रही है।

फैंस को भी बुलाया

इस सफलता से विराट कोहली काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा की 6 जून को आओ सभी मिलकर स्टैच्यू खोलते हैं। मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हूं। गौरतलब हो की इससे पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और लियोनेल मेसी की प्रतिमाएं पहले से ही म्यूजियम में मौजूद हैं। ऐसे में अब यह एक और सफलता विराट के नाम भी दर्ज हो गई है।

यह भी है खास रिकॉर्ड

यह भी है खास रिकॉर्ड

इस बात में कोई संदेह नहीं है की विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं कोहली को उनके इस प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार, आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वहीं भारत सरकार ने उन्हें द्मश्री से नवाजा है। गौरतलब हो की इसके पहले मैडम तुसाद म्यूजियम की ओर से विश्व विख्यात कलाकारों की एक टीम ने कोहली से मिलकर उनका नाप लिया था।

कुछ ऐसा होगा स्टैच्यू

गौरतलब हो की दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित मैडम तुषाद स्टैच्यू में विराट कोहली की ये प्रतिमा भारतीय क्रिकेट टीम के लिबास में दिखेगी जिसमें उनके हाथ में एक एमआरएफ का बल्ला भी होगा। विराट कोहली इसका अनावरण 6 जून को करेंगे।

Story first published: Wednesday, June 6, 2018, 15:19 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+