For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं और हम यह बात कहते-कहते थक गए हैं'

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैच दर मैच अपने नाम कई कीर्तिमान रचते जा रहे हैं। विराट की बल्लेबाजी का मुरीद पूरा विश्व क्रिकेट जगत है। भारतीय टीम के इस खिलाड़ी का मौजूदा दौर में कोई सानी नहीं हैं। विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से खिलाड़ियों को ऐसा मोहित किया है कि वह उनके कसीदे पढ़ते नहीं रुकते हैं।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार 104 रन की पारी खेली और भारत को जीत के करीब पहुंचाया ।भारतीय कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई। कोहली बहुत बड़ा खिलाड़ी है, युवाओं को उससे सीखना चाहिए कि कैसे वो पूरी पारी को कंट्रोल करता है।वह सर्वकालिक महान है और हम यह कहते हुए थक गए हैं।

गांगुली ने कहा कि मैने सचिन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला है खुद भी 300 से अधिक मैच खेले हैं लेकिन कोहली ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर है। उन्होंने कहा कि कोहली जब तक भी भारत के लिए खेलेगें ये टीम इंडिया के लिए बेहतर ही होगा।

भारतीय गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा "भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में बॉलिंग काफी अच्छी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को फिर भी 320 रन बनाने चाहिए थे। भारत ने अंत में ऑस्ट्रेलिया के 3 रन के अंदर चार विकेट जिससे उनका स्कोर 300 के नीचे रहा। अगर यह स्कोर 300 से अधिक होता तो भारत यह मैच जीतना मुश्किल हो जाता। भारत ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अभी भी उन्हें सुधार की जरूरत है। मिडल ओवर में भारत के स्पिनर्स को विकेट लेने होंगे।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 19:45 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+