Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के इस किरदार से की चेतेश्वर पुजारा की तुलना

नई दिल्ली। विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी किसी अन्य खिलाड़ी की तारीफ करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे ही एक बल्लेबाज के चेतेश्वर पुजारा जो आजकल अपने कप्तान की तारीफों के केंद्र में बने हुए हैं। टेस्ट में बल्लेबाजी को नया आयाम देने वाले पुजारा को कोहली ने नया नाम दिया है। यह नाम भी उन्होंने अमेरिका के सबसे चर्चित टीवी शो गेम्स ऑफ थ्रोन से लिया है।

कोहली ने बताया है कि उन्होंने पुजारा को गेम ऑफ थ्रोन के एक किरदार व्हाइट वॉकर का नाम दिया है। क्योंकि इस किरदार की तरह पुजारा को भी हराने के लिए बहुत ही खास किस्म के हथियार की जरूरत होगी। कोहली ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि गेंदबाज और क्रिकेट की कोई गेंद पुजारा को छका सकती है। फिलहाल उनका कोई तोड़ मौजूद नहीं है। इसलिए हमने उनका नाम व्हाइट वॉकर दिया है।'

कोहली ने कहा, 'पुजारा ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपनी काबिलियत को लेकर पूरी तरह से निश्चिंत हैं। वे कभी भी टीम मैनेजमेंट के किसी फैसले पर कोई सवाल नहीं करते हैं। वे टीम के लिए लगातार काम करने के लिए तैयार रहते हैं।' कोहली ने उनको बेहद अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वे उनको मिल रही तारीफ के लिए बेहद खुश हैं। कोहली ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत ऐतिहासिक थी और वे ऐसी सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बने। उन्होंने इस दौरान जो संयम और चरित्र दिखाया उससे हम सभी को सीख मिलती हैं।' बता दें कि इस ऐतिहासिक सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी और पुजारा ने तीन शतकों सहित कुल 521 रन बनाए थे। फिलहाल पुजारा भारत में जीत का लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि इसके बाद वे इंग्लिश काउंटी में शिरकत करेंगे।

Story first published: Tuesday, January 15, 2019, 16:11 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+