For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस साल नहीं, अगले हर साल मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहलीः कुमार संगकारा

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज विराट कोहली की इस साल आखिरी सीरीज थी। कोहली अब इस साल एक भी मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले खुद को आराम देना चाहते हैं क्योंकि वह आईपीएल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन कोहली के इस फैसले से क्रिकेट का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने से बच जाएगा।

जी हां, दरअसल विराट कोहली इस साल (2017) क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 2816 रन बना चुके हैं। इसी के साथ वे एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज विकेट कीपर कुमार संगकारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 52 रन पीछे रह गए। हालांकि संगकारा का कुछ और ही मानना है। दरअसल श्रीलंका स्थिति बीबीसी के एक रिपोर्टर ने ट्वीट किया- "कुमार संगकारा के 2014 में 2868 रन एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन ही रहेंगे। विराट कोहली ने 2017 में 2818 रन बनाए।"

इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए कुमार संगकारा ने लिखा- "जिस तरह से विराट कोहली बल्‍लेबाजी कर रहा है, मुझे नहीं लगता ज्‍यादा दिन ये रिकॉर्ड रहेगा। शायद वह अगले साल इसे पार कर जाएगा और फिर अगले साल फिर उसे भी तोड़ देगा। वह अलग क्‍लास का खिलाड़ी है।"

दरअसल संगकारा ने 2014 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मट में 2868 रन बनाए थे। हालांकि कोहली ये रिकॉर्ड भी आसानी से तोड़ सकते थे लेकिन अब वे इस साल एक भी मैच नहीं खेलेंगे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया।

हालांकि कोहली से आगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोटिंग भी हैं। पोटिंग के नाम एक 2005 में 2833 रन हैं। लेकिन इन सब में कोहली का औसत दोनों दिग्गज खिलाड़ियों से काफी ज्यादा है। कोहली ने 68.73 के औसत से इस साल रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक भी शामिल हैं। वहीं संगकारा ने 53.11 के औसत से रन बनाए और 8 शतक जड़े थे। पोटिंग ने 56.66 के औसत से रन बनाए थे और 9 शतक जड़े थे।

Story first published: Thursday, December 7, 2017, 16:54 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+