For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने बताया सिडनी में क्या है उनके नए साल का प्लान, शेयर की यह तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में इतिहास रचने वाली जीत हासिल करके नए साल के जश्न को और मजेदार बना दिया है। टीम इंडिया एक और जहां इस बेहतरीन जीत का जश्न मना रही है तो वहीं अब नया साल आ रहा है। यानी की एक के बाद एक जश्न। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस जश्न के लिए खास तैयारी की है।

नए साल की धमाकेदार शुरूआत

नए साल की धमाकेदार शुरूआत

मेलबर्न के बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कुछ और शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने टीम इंडिया को 37 साल बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत और टीम का हिस्सा होने पर इसे गौरव की बात बताई। उन्होंने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में भी सीरीज 3-1 से जीतने पर जोड़ दिया और बड़ी जीत के बावजूद साथी खिलाड़ियों को भी आत्ममुग्ध और अति आत्मविश्वासी न होने की भी सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि "कोई भी भारतीय टीम पहले इस पोजिशन में नहीं थी, एक टीम के तौर पर हम चाहेंगे कि भारतीय टीम सिडनी टेस्ट जीतकर नए साल की धमाकेदार शुरुआत करे।

बुमराह की गेंद नहीं खेलना चाहते विराट

बुमराह की गेंद नहीं खेलना चाहते विराट

टीम के जीत से खुश होकर विराट ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और कहा कि एक बल्लेबाज के तौर पर मैं पर्थ या MCG की पिचों पर बुमराह के सामने बल्लेबाजी नहीं कर पाता। बता दें कि बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी उनको भारत का मैल्कम मार्शल बताया था। विराट कोहली इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सिडनी के लिए रवाना हो गए हैं। जहां एक स्पेशल मेहमान भी उनके साथ हो चला है।

कोहली से मिलने आई अनुष्का

कोहली से मिलने आई अनुष्का

दरअसल कोहली से मिलने खुशी के इस दोगुने अवसर पर एक मेहमान आया है। ये मेहमान और कोई नहीं बल्कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का हाल में ही रिलीज हुई अपनी फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और साथ ही भारत बॉक्सिंग डे जीत का पंच भी जड़ चुका है। इसके बाद सबसे बड़ी बात यह है कि नया साल आ रहा है। ऐसे में कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ नया साल मनाने का फैसला किया है।

BCCI ने बताया ODI टीम के साथ कब जुड़ेंगे रोहित शर्मा और क्यों लौटे हैं घर

अनुष्का शर्मा की शर्मीली मुस्कान

कोहली ने अनुष्का के साथ अपनी ताजा फोटो शेयर की है। फोटो में कोहली जहां मुस्कुरा रहे हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा ने शर्मीली मुस्कान के साथ मुंह पर हाथ ढक रखा है। कोहली ने लिखा है- सिडनी जा रहे हैं। नए साल की शाम अपनी पत्नी अनुष्का के साथ। बता दें कि भारत को चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट 3 जनवरी को सिडनी में खेलना है।

Story first published: Monday, December 31, 2018, 14:21 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+