For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली बनने जा रहे हैं पापा, अनुष्का के बेबी-बंप की फोटो के साथ कप्तान ने दी खुशखबरी

Virat Kohli and actress Anushka Sharma are all set to become parents| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर की है।

विराट ने ट्विटर पर अनुष्का के साथ बेबी बंप की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

विराट ने लिखा है कि वे लोग अब दो से तीन हैं। उनका बेबी जनवरी 2021 में आ रहा है।

अनुष्का ने भी शेयर की तस्वीर-

अनुष्का ने भी शेयर की तस्वीर-

अनुष्का शर्मा ने भी ठीक ऐसी ही फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करके ये खुशखबरी दी है। इस बार लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्का ने मुंबई में घर में समय बिताया था। इसके बाद से भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसने फैन्स को कन्फ्यूज कर दिया था कि क्या विराट कोहली के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बेबी बंप वाला पोज देते नजर आ रहे हैं।

एक बार धोनी ने खुद कहा था, वो नंबर 4 पर बैटिंग करना चाहते थे: आरपी सिंह

फोटो की सच्चाई के बारे में जांच करने पर पता चला है कि यह फोटो पूरी तरह से एडिटेड है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के चेहरों को ऊपर से लगाया गया है। लेकिन अब यह दंपति असल में अपने पहले बच्चे के आगमन का स्वागत कर रहा है।

प्रेग्ननेंसी के बारे में अनुष्का ने एक इंटरव्यू में ये कहा था-

प्रेग्ननेंसी के बारे में अनुष्का ने एक इंटरव्यू में ये कहा था-

इससे पहले जब बच्चे के प्लान को लेकर जब फिल्मफेयर के दौरान अनुष्का शर्मा का इंटरव्यू लिया गया था उन्होंने कहा था कि अब यह खबरें उन्हें परेशान नहीं करती, क्योंकि जब आप शादीशुदा होते हैं तो लोग पूछेंगे ही कि क्‍या वह प्रेग्‍नेंट हैं।

उन्होंने कहा था,'शादी के बाद प्रेग्‍नेंसी के बोर में पूछा जाने लगता है, डेटिंग के समय शादी के बारे में पूछा जाता है। अगर कोई एक्‍ट्रेस ट्रैंड के हिसाब से ओवरसाइज कपड़े पहन लें तो लोग कहने लगते हैं कि वह प्रेग्‍नेंट हैं।'

2017 में की थी दोनों ने शादी-

2017 में की थी दोनों ने शादी-

कोहली-अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी, लेकिन दोनों 2013 से एक-दूसरे को जानते थे। कोहली भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अनुष्का को लेकर कई बातें कीं। इस दाैरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अनुष्का को प्रपोज नहीं किया था। कोहली ने कहा कि अगर जब आप लाइफ खुल के जीते हो और प्यार करते हो तो कोई स्पेशल डे न ही वैलेंटाइन डे कुछ होता है। हर दिन आपके लिए खास होता है। विराट कोहली ने कहा, ''हर दिन वेलेंटाइन डे हो सकता है।

इस समय आईपीएल 2020 की तैयारियों में विराट-

इस समय आईपीएल 2020 की तैयारियों में विराट-

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी पिता बने हैं। उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग को 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE)में आयोजित किया जा रहा है। इस लीग की तैयारी के लिये सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं, जहां पर खिलाड़ी इस समय कोरोना टेस्ट और क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)की टीम के कप्तान विराट कोहली भी क्वारेंटाइन पीरियड बिता रहे हैं।

Story first published: Thursday, August 27, 2020, 12:18 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+