For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रवि शास्त्री ने पढ़ी कोहली चालीसा, कहा टीम इंडिया परफेक्ट

मेलबर्न। इन दिनों टीम इंडिया अपने पूरे जोश में हैं, हालांकि अभी विश्वकप की लड़ाई बहुत लंबी है इसलिए अभी से टीम इंडिया के बारे में कुछ भी कहना गलत होगा लेकिन फिर भी टीम इंडिया की तारीफ करते टीम मैनेजर रवि शास्त्री थक नहीं रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि मैं टीम इंडिया के प्रदर्शन से ना तो हैरान हूं और ना ही इस पर कुछ टिप्पणी करूंगा क्योंकि मुझे पूरा भरोसा था हमारी टीम वापस लय में आयेगी और टीम आ गई। मालूम हो कि वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सकी थी और उसे प्रबल दावेदारों में नहीं गिना जा रहा था लेकिन अब टीम इंडिया को सब कह रहे हैं कि वो विश्वकप के फाइनल में पहुंचेगी।

देखें: कैप्टन धोनी की बेटी जिवा की पहली झलक

शास्त्री ने जमकर विराट कोहली के कसीदे पढ़े, उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जिस तरह उसने बैटिंग की है उसकी जितनी तारीफ की जाये कम हैं। सचिन और लक्ष्मण के अलावा विराट ही हैं जिसने इतनी धमाकेदार बैटिंग आस्ट्रेलिया में की है।

पर्थ में रंग ला रहा है धोनी-कोहली का दोस्ताना, खेल रहे हैं सेल्फी-सेल्फी

शास्त्री ने कहा कि टीम इंडिया इस समय परफेक्ट है और उम्मीद करते हैं वो आगे भी अपना शानदार प्रदर्शन करती रहेगी।धोनी और कोहली के बीच मतभेद की खबरों को उन्होंने खारिज किया। उन्होंने कहा कि मेरे पास ये फालतू की बकवास सुनने का ना तो समय है और ना ही संयम। कुछ लोग ये फालतू बातें फैला रहे हैं। मुझे या खिलाड़ियों को इससे फर्क नहीं पड़ता।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+