भारतीय हॉकी की स्पांसरशिप 170 प्रतिशत बढ़ी
नयी दिल्ली। सहारा इंडिया ग्रुप ने भारतीय हॉकी के साथ अपने रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीमों के प्रायोजन के लिए पांच साल के नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही पिछले करार से 170 प्रतिशत अधिक प्रायोजन राशि की घोषणा की गई। राष्ट्रीय खेल के समर्थन में 2003 में आगे आने वाले सहारा समूह ने हाकी के विकास में तहेदिल से समर्थन का आश्वासन दिया।
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय ने कहा कि यह हमारा रार्ष्टीय खेल है और हम इस खेल के साथ जुड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं। खेल का संरक्षण और समर्थन जारी रखने की हमें खुशी है। हम आगामी वर्षों में हाकी के खेल में बड़ी उपलब्धियां और सफलता हासिल करेंगे और सहारा इंडिया परिवार प्रत्येक स्तर पर खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
सीनियर टीमों के अलावा समूह जूनियर टीमों का भी प्रायोजन करेगा। यह प्रायोजन करार सहारा के जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके अलावा सहारा भारतीय मुक्केबाजी, कुश्ती, तीरंदाजी, निशानेबाजी, टैक एवं फील्ड और टेनिस से भी जुड़ा है और कुल 95 खिलाडि़यों का प्रायोजन करता है।इ

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications