विश्व कप 2019 : विराट कोहली ने बताया टीम इंडिया में कौन सा स्लॉट अब भी है खाली
नई दिल्ली। जिस तरह से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताजा घरेलू सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है वह टीम इंडिया की विश्व कप तैयारियों के मद्देनजर बिल्कुल ठीक नहीं कहा जा सकता है। भारत अपने घर में अनुकूल परिस्थियों में एक के बाद एक तीन मैच हार गया। यह विश्व कप से पहले भारत की अंतिम अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज भी थी। कप्तान कोहली पहले ही कह चुके हैं कि आईपीएल के प्रदर्शन से विश्व कप के टीम चयन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मिले विपरीत नतीजों ने टीम प्रबंधन की योजनाओं पर किस तरह से प्रभावित किया है।
यह भारत की साल 2015 के बाद पहली घरेलू सीरीज हार है लेकिन कप्तान विराट कोहली का विश्व कप की टीम को लेकर नजरिया अभी भी एकदम साफ है। कोहली ने मैच के बाद कहा है कि विश्व कप के टीम संयोजन को हम लोग लगभग तय कर चुके हैं। अब केवल खिलाड़ियों को उनका रोल निभाने देना है और उनसे अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरने की अपेक्षा करना है। कोहली ने आगे कहा, 'हम बिल्कुल विचलित नहीं हैं। केवल एक ही ऐसा स्पॉट है जिस पर अभी भी हमको चर्चा करनी है, बाकी की टीम पूरी तरह तैयार है जो काफी संतुलित है।'
कोहली ने माना कि उन्होंने सीरीज के अंतिम तीनों मैच के लिए बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया ताकि ये परखा जा सके कि वे दी गई परिस्थितियों में किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं। हालांकि कोहली ने इसको हार का बहाना मानने से इंकार कर दिया है। इसके बावजूद कोहली ने माना कि उन्होंने इन तीनों मैचों का इस्तेमाल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देने के एक प्लैटफॉर्म के रूप में किया है। बता दें अब भारत को कोई मैच नहीं खेलना है और टीम के खिलाड़ी 23 मार्च से शुरू होने जा रही आईपीएल में शिरकत करते हुए नजर आएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
