कोलकाता। आईपीएल में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच में भी विराट कोहली ने 51 गेंदों पर शानदार 75 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने एक बार फिर से एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर 100 रनों की साझेदारी की। 'विराट' रिकार्ड: IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली
केकेआर के खिलाफ मैच में कोहली के हथेली में चोट आ गयी थी बावजदू इसके उन्होंने शानदार पारी खेली। फील्डिंग के दौरान कोहली की हथेली में चोट आ गयी थी। लेकिन फर्स्ट एड लेने के बाद वह बल्ला थामकर टीम को जीत के दरवाजे पर ले गये।
मैच के बाद कोहली ने कहा कि उनकी हथेली पर जब चोट लगी तो काफी दर्द हो रहा था, उनकी हथेली पर 7-8 टांके भी लग सकते हैं, उन्होने मैच के बाद कहा कि मेरी हथेली में काफी दर्द हो रहा है, हो सकता है इसमें टांके भी लगे, लेकिन जबतक हम जीत रहे हैं 10 टांके भी लगे तो कोई फिक्र नहीं है।
मैच के बाद कोहली ने कहा कि जब मैं फील्डिंग के बाद वापस जा रहा था तो डरा हुआ था कि मेरी हथेली बुरी तरह से चोटिल थी, लेकिन मैंने अपने फिजियो से कहा कि मुझे बल्लेबाजी करने के लिए
हर हाल में जाना है।
कोहली ने कहा कि पिच काफी धीमी थी और लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा मुश्किल था। मैं जानता था कि मुझे क्रीज पर रुकना है, हम हमेशा कोलकाता में अच्छा नहीं खेले हैं। लेकिन जब डिविलियर्स
क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये तो मैं आश्वस्त था कि हम मैंच को जीत सकते है।
कोलकाता की पिच पर गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं होती है। मैं अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा था। मैंने डिविलियर्स से कहा था कि हमें यह मैच जीतना है, डिविलियर्स ने कहा कि हम जरूर
जीतेंगे। वह मुझपर कभी भी दबाव नहीं आने देते हैं।