नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली की महिला फैन की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है किंगफिशर गर्ल राशेल राव का।
बिग बॉस और साल 2013 में एक्स्ट्रा ईनिंग का हिस्सा रह चुकी राशेल इन दिनों एक बार फिर से 'आइपीएल एक्सट्रा इनिंग्स' को होस्ट कर रही हैं। क्रिकेट को अपना पहला प्यार कहने वाली राशेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो विराट कोहली को काफी पसंद करती हैं वो इन दिनों टीम इंडिया के सबसे डैशिंग इलेजिबल बैचलर हैं।
हालांकि राशेल ने विराट के अलावा शिखर धवन की भी तारीफ की लेकिन जिस तरह से वो विराट का नाम ले रही थी उसे देखकर कोई भी कह सकता थी कि उनके दिल में कोहली के लिए जरूर कोई साफ्ट कार्नर है। उन्होंने कोहली को काफी हॉट और स्टाइलिश भी बताया। क्रिकेट की फील्ड में आने का श्रेय उन्होंने विजय माल्या को दिया , वो साल 2014 में किंगफिशर कैंलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं।
फिलहाल राशेल ने तो कोहली के लिए अपनी दिल की बात कह दी है देखते हैं कोहली मियां उनकी इस बात का क्या जवाब देते हैं जिसका इंतजार केवल राशेल को ही नहीं बल्कि हम सब को भी है क्यों सही कहा ना?