For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद रवि शास्त्री ने थपथपाई विराट कोहली की पीठ, बोले- सचिन तेंदुलकर जैसी ...

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। मैच जीतने के बाद रवि शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली का जुनून एकदम अलग है। साथ में खेल को लेकर उनकी समझ सचिन तेंदुलकर के जैसी ही है। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में मिलाकर 200 रन बनाए. इसमें 97 रन पहली पारी में और 103 रन दूसरी पारी में। इसके साथ पिछले दो मैचों में मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया ने तीसरे मैच में मेजबान को धूल चटाने में सफलता भी हासिल की।

विराट को बल्लेबाजी काफी पसंद: शास्त्री
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि विराट कोहली में खेल को लेकर काफी जुनून है, खासकर बल्लेबाजी करना तो बहुत पसंद है। साथ में कड़ी मेहनत भी पसंद है। खेल के प्रति विराट कोहली समर्पित विराट कोहली जैसा खिलाड़ी नहीं देखा है। स्थितियों के लिहाज से मैं इस श्रेणी में सचिन तेंदुलकर को रखूंगा, क्योंकि ग्राउंड पर वह जीस तरह से प्लानिंग करते थे और स्थित को समझते हैं, यह किसी भी व्यक्ति में सबसे अच्छे गुण हैं। रवि शास्त्री ने कहा कि तीसरे टेस्ट मैच में अच्छा खेलने के बाद भी विराट कोहली अगले मैच में ऐसे उतरेंगे जैसे उन्होंने अब तक सीरीज में रन ही नहीं बनाए हैं।

203 रनों से जीता मुकाबला
इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने मेजबान को 203 रनों से धूल चटाते हुए सीरीज की पहली जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ियों के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम था क्योंकि टीम इंडिया दो मुकाबले पहले ही हार चुकी है। ऐसे में तीसरे मैच में हर हाल में जीत चाहिए थी और मिली भी। इस मैच में पूरी टीम इंडिया का प्रदर्शन बेजोड़ रहा है।

इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 329 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 161 रनों पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में 352 रन पारी घोषित की। इंग्लैंड को जीत के लिए 521 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन पूरी टीम 317 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 203 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।

Story first published: Thursday, August 23, 2018, 11:37 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+