सम्‍मानित हुए लीजेंड्स ऑफ लॉर्ड्स
दुबई, 24 अक्तूबर: क्रिकेट विश्व कप-1983 के रजत जयंती के मौके पर कपिल देव की चैंपियन ब्रिगेड को सम्मानित किया गया। यहां आयोजित एक भव्य समारोह 'लिजेंड्स ऑफ लार्डस' में 25 वर्ष पहले विश्व चैंपियन बनने वाले कपिल के रणबांकुरों को प्रूडेंशियल कप की प्रतिकृति भेंट की गई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उच्च शिक्षा मंत्री शेख नाहन बिन मुबारक अल नाहन ने भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
दिलीप वेंगसरकर को छोड़कर चैंपियन टीम के सभी सदस्य इस मौके पर उपस्थित हुए। खिलाड़ियों को प्रूडेंशियल ट्राफी की प्रतिकृति भेंट की गई और साथ ही वास्तविक ट्राफी की एक हीरा जड़ित प्रतिकृति का अनावरण नीलामी के लिए किया गया।
नीलामी से प्राप्त राशि भारतीय टीम को भेंट की जाएगी। इस समारोह में कपिल देव के अलावा मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, के. श्रीकांत, मदन लाल, संदीप पाटिल, रोजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, यशपाल शर्मा, सैयद किरमानी, बलविंदर सिंह संधू, रवि शास्त्री और सुनील विल्सन शामिल हुए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications