
धोनी नहीं कोहली हैं करीना के फेवरेट
जी हां, दरअसल करीना के पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते जगजाहिर हैं। ऐसे में विराट कोहली भी बॉलीवुड से जुड़े हुए शख्स माने जाते हैं। विराट को अपना पसंदीदा बताने पर अनुष्का को थोड़ी तो जलन होगी ही!
इसे भी पढ़ेंः- 'विराट कोहली के सिर पर है एम एस धोनी का हाथ'

विराट अगला सचिन हैः करीना
इटरव्यू में करीना ने कहा, "जिस तरह से विराट कोहली खेलता है, वो मुझे बहुत पसंद हैं। वह मेरा फेवरिट है।" यही नहीं करीना ने कोहली की तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि "वह अगला सचिन तेंदुलकर है न? आखिर इतने सारे मैचों में लगातार जीत हासिल करने के पीछे कोहली ही तो वजह है।"

क्रिकेटर खानदान से ताल्लुक रखती हैं करीना
करीना कपूर क्रिकेट बहुत पसंद करती हैं। दरअसल करीना का ससुराल क्रिकेट से जुड़ा रहा है। करीना के पति सैफ अली खान ने आईपीएल टीम खरीदने के लिए बोली लगाई थी। इसके अलावा वे मशहूर क्रिकेटर व पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की बहू हैं, जिन्होंने अपने कॅरियर के कुल 46 टेस्ट में से 40 में कप्तानी की थी।

कोहली को डेट करना चाहती हैं दिशा पटानी
पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी कहा था कि वो विराट कोहली को डेट करना चाहती है।
इसे भी पढ़ेंः- VIDEO : टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में जश्न के दौरान तौलिए में घुस गया यह शख्स!


Click it and Unblock the Notifications
