Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन टेस्ट: शतक जड़ते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, कर डाली सचिन की बराबरी

India Vs South Africa 2nd Test: Virat Kohli slams 21st Test Hundred, 2nd in SA | वनइंडिया हिंदी

सेंचुरियन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शतक जड़ दिया। पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी अटैक को खुद पर हावी नहीं होने दिया। लुंगी न्गिडी के 62वें ओवर की पहली ही गेंद पर दो रन लेकर कोहली ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया वैसे ही ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर कोहली का तालियों से स्वागत किया। ये कोहली का 21वां टेस्ट शतक है।

कर डाली सचिन की बराबरी

कर डाली सचिन की बराबरी

विराट कोहली ने शतक बनाते ही अपने आदर्श क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर डाली। जी हां, दरअसल ये विराट का दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ दूसरा शतक था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से दो से ज्यादा शतक केवल सचिन तेंदुलकर ही लगा पाए हैं। सचिन ने अफ्रीका में अफ्रीका के खिलाफ 5 शतक लगाए हैं। अब कोहली के दो शतक हो गए हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय यहां एक से ज्यादा शतक नहीं लगा पाया है।

बतौर कप्तान भी कर डाली सचिन की बराबरी

बतौर भारतीय कप्तान शतक लगाने वाले दसरे खिलाड़ी बन गए हैं विराट कोहली। इस मामले में भी विराट ने सचिन की बराबरी की है। जी हां, दरअसल इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1997 में केपटाउन टेस्ट में 169 रनों की पारी खेली थी। अब कोहली ने बतौर कप्तान सेंचुरियन में शतक लगाकर सचिन की बराबरी कर डाली।

ये रहा अफ्रीका का हाल

ये रहा अफ्रीका का हाल

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में एडन मार्करम के 94, हाशिम अमला के 82 और कप्तान फॉफ ड्यु प्लेसी के 63 रनों की पारी की बदौलत 335 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। ईशांत शर्मा को तीन विकेट मिले। मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज

जवाब में भारतीय बल्लेबाजी अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने ढेर होती गई लेकिन विराट कोहली ने अपना खेल जारी रखा। भारत की तरफ से केएल राहुल (10), मुरली विजय (46), चेतेश्वर पुजारा (0), रोहित शर्मा (10) और पार्थिव पटेल (19) हार्दिक पांड्या (15) रन ही बना सके।

Story first published: Monday, January 15, 2018, 14:50 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+