For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली को भी लगा कोरोना वायरस का डर, एयरपोर्ट पर इस तरह आए नजर(VIDEO)

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खाैफ कई देशों में फैल चुका है। यह छुआछूत बीमारी अब भारत में भी अपने पैर पसार चुकी है। चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस ने भारत में 29 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। संक्रमित लोगों में 16 इतालवी पर्यटक हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि कोरोना वायरल का डर उन्हें भी सता रहा है।

वायरल हुए वीडियों में साफ दिख रहा है कि कोहली बुधवार सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कोहली चैक-इन के समय जांच अधिकारी के सामने मास्क पहनकर एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दाैरे से वापस लाैटी है। कोहली के लिए यह दाैरा बेहद खराब साबित हुआ है। पांच टी20 मैचों की सीरीज जीतने के बाद टीम वनडे, टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप के साथ हारी। टेस्ट में कोहली के नाम सिर्फ 38 रन ही दर्ज हो पाए थे। इसके अलावा 3 वनडे मैचों की सीरीज में कोहली केवल 75 रन ही बना पाए। टी-20 की बात करें तो 4 मैच में 105 रन ही जोड़ पाए।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

क्या है कोरोना वायरस
बता दें कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तेजी से फैल रहे इस वायरस का संबंध सी-फूड से है। कोरोना वायरस से से लोग बीमार हो रहे हैं क्योंकि विषाणुओं का एक समूह है जो शरीर को सीधा इफेक्ट कर रहा है। यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी फैल रहा है। भारत में कोरोना वायरस का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। अब तक की जानकारी में कम से कम 7 राज्य इसकी चपेट में हैं। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, तेलंगाना, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं. कुछ अस्पताल एंटी-वायरल दवाओं का भी परीक्षण कर रहे हैं।

Story first published: Thursday, March 5, 2020, 15:37 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+