For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज दौर के लिए कोहली को नहीं दिया जाएगा आराम! धोनी के चयन पर संशय बरकरार

नई दिल्ली: विश्व कप अभियान की समाप्ति के बाद अब टीम इंडिया की नजरें अगस्त से शुरू होने जा रहे वेस्टइंडीज दौरे पर लगी हुई हैं। यह दौरा 3 अगस्त से शुरू हो जाएगा जहां पर भारत को टी-20 सीरीज के अलावा 3 मैचों की वनडे मैच सीरीज भी खेलनी है। इसके बाद सबसे अंत में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। अब तक माना जा रहा था कि भारतीय टीम प्रबंधन विराट कोहली को इस दौरे पर शुरुआती मैचों के लिए आराम देकर केवल टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए भेज सकता है। लेकिन अब इस बात की संभावना कम नजर आने लगी हैं।

अभी बीसीसीआई के अधिकांश अधिकारी लंदन में हैं और वेस्टइंडीज दौरे पर किस तरह की टीम भेजनी है इस पर फैसला 19 जुलाई को एक बैठक में किया जा सकता है। यह भी अब तय माना जा रहा है कि भारत एक दो अपवादों को छोड़कर अपनी पूरी टीम कैरेबियाई दौरे पर भेजेगा।

बदली हुई परिस्थितियों में विराट कोहली को आराम दिया मुश्किल लग रहा है। केवल जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी को आराम देने के लिए विचार किया जा सकता है। भारत को आगे भी काफी क्रिकेट खेलनी है। ऐसे में बुमराह को आराम दिया जाना तर्कसंगत लग रहा है। बुमराह विश्व कप में भी भारतीय के सर्वाधिक विकेट टेकर गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 18 विकेट लिए थे।

इसी बीच धोनी के चयन को लेकर संशय के बादल बने हुए हैं। धोनी विश्व कप में मध्यक्रम पर आकर धीमी बल्लेबाजी के चलते आलोचनाओं का भी काफी शिकार हुए हैं। हालांकि उनको टीम प्रबंधन का पूरा सपोर्ट हासिल है। इसके अलावा टीम के अंदर दरार जैसी कुछ खबरें में आई हैं। ये सभी मुद्दे सीओए के साथ बैठक में उठने हैं। रिपोर्ट्स यह भी आ रही हैं कि कुछ भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के खास माने जाने वाले रवि शास्त्री से ज्यादा खुश नहीं हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति गेंदबाजी कोच भरत अरूण की है। इसके अलावा भारत को नंबर पर एक ठोस बल्लेबाज की भी दरकार है।

Story first published: Monday, July 15, 2019, 22:53 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+