
नई दिल्ली। क्रिकेट हर रोज पहले की तुलना में कहीं ज्यादा सख्त होता जा रहा है। एक ही खिलाड़ी को बहुत जल्दी जल्दी विभिन्न देशों और अलग-अलग तरह की लीग में खेलना पड़ता है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए खुद की फिट रखने की चुनौती पहले से कहीं ज्यादा है। खुद को फिट कैसे रखा जाता है- विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में इसके सबसे बड़े उदाहरण में से एक है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कोहली एक खास किस्म की ट्रेनिंग कर रहे हैं।
लगे हाथ कोहली के साथ फिटनेस सुधारने के लिए अन्य टीम सदस्य भी शामिल हो गए हैं। हाल ही में कोहली ने जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और पार्थिव पटेल के साथ मिलकर एक फिटनेस सेशन पूरा किया है। यह फिटनेस ट्रेनिंग खास किस्म की है। यह स्टेमिना और स्ट्रेंथ दोनों को रखकर तैयार की गई है, जिसको एक सर्किट में डिजाइन किया गया है।
सर्किट वर्कआउट ट्रेनिंग
कोहली ने अपने वर्कआउट के बाद की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसका कैप्शन है- 'ग्रुप ट्रेनिंग सेशन के बाद यह हाल होता है।' इसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और पार्थिव पटेल जीभ बाहर निकाले नजर आ रहे हैं। सभी खिलाड़ियों की हालत खराब लग रही है। इतना तो तय है कि विराट और पूरी टीम अब फिटनेस पर काफी ध्यान देने लगी है। भारत का पहला मुकाबला 6 दिसंबर को एडीलेड में होगा। उम्मीद है टीम की यह मेहनत मैदान पर काम आएगी।
That's what happens when you do group circuit training! 🏋️ pic.twitter.com/bIKhq1mwqD
— Virat Kohli (@imVkohli) December 3, 2018
यहां बता दें कि सर्किट ट्रेनिंग आम वर्कआउट से एकदम अलग और चुनौतीपूर्ण होता है। इसको पूरा करने के लिए बहुत अच्छी फिटनेस की जरूरत होती है। इसमें एक के बाद एक एक्सरसाइज बिना थके करी जाती है और एक सर्किट पूरा करने के बाद ही थोड़ी देर का रेस्ट पीरियड होता है।