सानिया-वेसनिना और भूपति-बोपन्ना प्री क्वार्टर फाइनल में
मेलबर्न। भारतीय खिलाडि़यों ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे दिन भी अपना विजय अभियान जारी रखा तथा युगल और मिश्रित युगल में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनायी। सानिया मिर्जा और रूस की उनकी जोड़ीदार इलेना वेसनिना ने महिला युगल में चेक गणराज्य की इवा बिरेनरोवा और इटली की अल्बर्टा ब्रियांती पर पर 7-5, 7-5 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
सानिया और वेसनिना की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 16 में से 13 ब्रेक प्वाइंट बचाये। अगले दौर में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की जर्मिला गाजदोसोवा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स से होगा। पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे महेश भूपति और रोहन बोपन्ना भी पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। इस चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के कार्सटन बाल और फिलीपीन्स के टीट कोनराड हुए की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया।
उनका अगला मुकाबला स्काट लिपस्की और राजीव राम की 13वीं वरीय अमेरिकी जोड़ी से होगा। लिएंडर पेस के लिये भी आज का दिन अच्छा रहा। उन्होंने मिश्रित युगल में वेसनिना के साथ मिलकर रूस की अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा और बेलारूस के मैक्स मिर्नयी को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराया। उनका अगला मुकाबला नादिया पेत्रोवा और मासरेलो मेलो तथा सु वी सीह तथा मार्सिन मैटकोवस्की के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications