फुटबॉल के 20-20 लीग के ब्रांड अंबेसडर बने विराट कोहली
मुंबई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को प्रीमियर फुट्सल फुटबॉल लीग का ब्रांड अंबेस्डर नियुक्त किया गया है। पिछले ही हफ्ते पीएफएल को लांच किया या है। फुटबॉल के महान खिलाड़ी लुईस फिगो से मिलने के ठीक बाद विराट कोहली को पीएफएल का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया गया है।
Video-सोनाक्षी संग देखिये विराट का साड़ी के फाल सा कभी कैच किया रे
प्रीमियर फुटसल के ट्विटर हैंडल ने इस बात का आधिकारिक ऐलान किया है। ट्वीट के जरिए लिखा गया है कि यूथ आईकन विराट कोहली को आधिकारिक अंबेसडर बनाते हुए काफी खुशी हो रही है। कोहली ने कहा कि हम सभी 5ए साइड फुटबॉल खेलते हुए बड़े हुए हैं।
Happy to announce India's Youth Icon @imVkohli as the official brand ambassador for #PremierFutsal! pic.twitter.com/d3LlFjRoYi
— Premier Futsal (@PremierFutsalHQ) April 11, 2016
उन्होंने कहा कि यह काफी तेज और रोमांचक खेल है। प्रीमियर फुटसल का आयोजन 15 जुलाई से से 24 जुलाई तक भारत में होगा। सभी मैच 40 मिनट के होंगे, यानि दोनो हाफ 20-20 मिनट का। इसमें 21 देशों की की 50 टीमें हिस्सा लेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
