सचिन और धोनी को पीछे छोड़ यह 'उपलब्धि' हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट
नई दिल्ली। क्रिकेट में नई ऊंचाईयों को छू रहे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। विराट की लोकप्रियता में क्रिकेट के साथ-साथ उनकी शानदार शख्सियत भी चार चांद लगा देती है। कोहली ऐसे इंसान हैं जो खुद की भावनाएं व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं। चाहे खेल का मैदान हो या फिर मैदान के बाहर की गतिविधियां, कोहली ने हमेशा खुद को फैंस के सामने व्यक्त करने में कोई कंजूसी नहीं बरती है। यहीं कारण है कि इस समय यह बेजोड़ खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी एक बहुत बड़ा नाम और ब्रांड बन चुका है।

सोशल मीडिया पर सबसे 'विराट' हुए कोहली
कोहली मौजूदा समय में फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रूप से मौजूद हैं। इसी के साथ वे दुनिया में ऐसे पहले क्रिकेटर बन चुके हैं जिनके सोशल मीडिया पर 100 मिलियन फॉलोअर्स बन चुके हैं। इस समय कोहली के फेसबुक पर 37.1 मिलियन, ट्वीटर पर 29.4 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 33.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन तीनों अकाउंट के फॉलोअर्स मिलकर 100 मिलियन हो जाते हैं। एक क्रिकेटर के लिए यह बहुत ही ज्यादा बड़ी संख्या हैं।

दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बने कोहली-
यह मुकाम कोहली के पूर्ववर्ती महान खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को भी हासिल नहीं हो सका। हालांकि इसके लिए कई बार मौजूदा कोहली युग के समय सोशल मीडिया में आए उछाल को भी जिम्मेदार मान लिया जाता है। लेकिन सच यह भी है कि कोहली की सोशल मीडिया पर हमेशा तारीफ नहीं होती बल्कि कई बार उनको तीखी आलोचनाओं और ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। हालांकि इस प्रकार की ट्रोलिंग से फायदा कोहली की लोकप्रियता को ही पहुंचता है।

विश्व चैंपियन बनकर आसमान छू लेगी लोकप्रियता-
माना जा रहा है कि अगर टीम इंडिया विश्व कप में खिताब हासिल करती है तो कोहली लोकप्रियता के एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाएंगे और इसका फायदा उनको सोशल मीडिया पर भी होगा। फिलहाल विश्व कप में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। टीम इंडिया 22 मई को इंग्लैंड के लिए उड़ान भर लेगी। विश्व कप 30 मई से शुरू हो रहा है। इससे पहले इस महामुकाबले में भाग लेने वाली सभी टीमों को दो-दो वार्म-अप मैच खेलने हैं। यह मैच 24 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेंगे।
दुनिया का सबसे बेरहम बल्लेबाज जिसने वर्ल्डकप में ठोका है पहला दोहरा शतक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
