For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेन्नई पहुंचे RCB के कप्तान विराट कोहली, 7 दिन रहेंगे क्वारेंटीन

नई दिल्ली। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली चेन्नई पहुंच गए हैं और आरसीबी के साथ जुड़ गए हैं। विराट कोहली टीम में शामिल होने से पहले 7 दिन तक क्वारेंटीन में रहेंगे। इस बात की जानाकारी आरसीबी की टीम की ओर से एक ट्वीट करके दी गई है। ट्वीट में कहा गया है कि अगर आपको लगता है कि हम इंटरनेट पर काफी कुछ ब्रेक कर चुके हैं तो एक बार फिर से सोचिए। कप्तान विराट कोहली चेन्नई पहुंच चुके हैं। बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद कुछ दिन के लिए बायो बबल से ब्रेक लिया था क्योंकि आईपीएल 50 दिनों तक चलेगा और तबतक विराट बायो बबल में रहेंगे।

बीसीसीआई की एसओपी के अनुसार सभी खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल होने से पहले 7 दिन तक क्वारेंटीन में रहना होगा और इसके बाद ही खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य बायो बबल में शामिल हो जाएंगे। हालांकि बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों को राहत दी थी जो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा थे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जो खिलाड़ी शामिल थे वो पहले से ही बबल में थे, लिहाजा बबल से बबल में ट्रांसफर की बीसीसीआई ने इजाजत दी थी और खिलाड़ियों को आईपीएल के बबल में जाने से पहले 7 दिन तक क्वारेंटीन में नहीं रहना होगा।

आईपीएल में शामिल होने से पहले सभी खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी से जुड़े लोगों को कोरोना का टेस्ट कराना होगा। सात दिन के भीतर तीन बार कोरोना का टेस्ट होने के बाद रिजल्ट निगेटिव आने के बाद इन लोगों को आईपीएल के बबल में शामिल होने की इजजात दी गई है। आरसीबी के लिए ट्रेनिंग शुरू करने से पहले विराट कोहली 7 दिन तक क्वारेंटीन में रहेंगे और इसके बाद ही वह टीम के साथ जुड़ेंगे।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 15:42 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+