ट्वेंटी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 1 रन से हाराया (राउंडअप)
न्यूजीलैंड के 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान की तरफ से सलमान बट्ट ने सबसे ज्यादा नाबाद 67 रन बनाए। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का लगाया। बट्ट के अलावा अब्दुल रज्जाक 29 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं कामरान अकमल पांच, मोहम्मद हफीज आठ, उमर अकमल शून्य, मिस्बाह-उल-हक तीन, शाहिद अफरीदी 11 और अब्दुर रहमान दो बनाकर आउट हो गए।
न्यूजीलैंड की तरफ से इयान बटलर ने तीन, केइल मिल्स ने दो और शेन बांड व नेथन मैक्कुलम ने एक-एक विकेट लिए।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। कप्तान डेनियल विटोरी ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया और एक चौका व दो छक्के लगाए। वह रन आउट हो गए।
विटोरी के अलावा ब्रेडन मैक्कुलम ने 29 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल थे। स्कॉट स्टैरिस 17 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
वहीं जेसी राइडर सात रन, मार्टिन गुपटिल दो रन, रॉस टेलर तीन रन और गेरेथ होपकिंस दो बनाकर आउट हो गए।
पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद समी, अब्दुर रहमान और शाहिद अफरीदी ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications