For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नॉन वेज छोड़कर शाकाहारी हुए विराट कोहली , ये रही वजह

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी फिटनेस के लिए खास जाने जाते हैं। विराट जितनी अपनी स्टाइल के लिए सचेत रहते है उतना ही वह अपनी फिटनेस को लेकर भी ध्यान रखते हैं। विराट कोहली को बचपन से बिरयानी काफी पसंद है। विराट को बचपन के इस प्यार से अब दूर होना पड़ रहा है।

कोहली को खाने में यह है पसंद:

कोहली को खाने में यह है पसंद:

विराट कोहली फिट रहने के लिए अपनी खान-पान में प्रोटीन से भरपूर हरी सब्जियों को शामिल करते हैं। नॉन-वेज में उन्हें लैम्ब चॉप खाना बेहद पसंद है। कोहली जब भी विदेश जाते हैं तो वे ब्राउनी जरूर खाते हैं। मीडिया को दिए गए एक साक्षातकार में उन्होने कहा था कि उन्हें खाना बनाने का शौक है क्योंकि ये एक ऐसी कला है जो आपको बाकी सभी चिंताओं से दूर रख सकती है। विराट को खाने में जापानीज खाना भी बेहद पसंद है। खाना बनाने में हाथ आजमाने में उनका ऐसा सोचना है कि वो सभी चीजों को मिलाकर सलाद अच्छा बना लेंगे। सेहत के लिए फिक्रमंद होने के नाते कोहली सुबह-सुबह एक कटोरी मेवे के साथ ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं।

पंजाबी परिवार से हैं विराट कोहली:

पंजाबी परिवार से हैं विराट कोहली:

उन्होंने 2008 में अपनी कप्तानी के तहत अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप जीत कर विश्वभर में ख्याति प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने अपने वनडे करियर की शुरुआत की। 2008 की तरह ही उन्होंने हाल ही में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन और लीडरशिप क्वालिटी के कारण, जल्दी ही कप्तान बनने के रैंक में ऊपर आ गए। दिल्ली के पंजाबी परिवार के काहली को अपना खाना खूब पसंद है और वह इसके लिए काफी पैशनट हैं।

इसलिए बने शाकाहारी:

इसलिए बने शाकाहारी:

कोहली ने वीगन डायट शूरू कर दिया है। यानी सिर्फ मांस, मछली, अंडा नहीं उन्होंने हर वो चीज खानी बंद कर दी है जो एनिमल प्रोडक्ट्स से बनता है। वह दूध, दही, घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट भी नहीं खा रहे हैं। बता दें कि दो साल पहले, जब वह सामान्य डाइट ले रहे थे तो उन्होंने कहा था कि अगर मौका मिला तो वह नॉन वेज खाना छोड़ देंगे। अब वह पहले के मुकाबले ज्यादा सहज और मजबूत महसूस कर रहे हैं। कोहली के ऐसा करने से अब उनकी पाचनशक्ति और बढ़ गई है। विराट अब हरी सब्जियों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

अनुष्का भी दे रहीं साथ:

अनुष्का भी दे रहीं साथ:

विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी कोहली की इस आदत में उनका साथ दे रही हैं। अनुष्का ने भी पिछले चार महीनों से नॉन वेज को हाथ नहीं लगया है।

600 रुपए लीटर का पानी पीते हैं विराट:

600 रुपए लीटर का पानी पीते हैं विराट:

कोहली की फिटनेस का राज यह है कि वह बाहर का खाना नहीं खाते ना पानी पीते हैं। खबरों के मुताबिक विराट कोहली जो एवियन पानी पीते हैं, वो काफी महंगा होता है और उसे फ्रांस से मंगाया जाता है। इस पानी की एक लीटर बोतल की कीमत 600 रुपए है। अब आप कोहली की प्यास के हिसाब से मोल-भाव कर लीजिए आपको अंदाजा लग जाएगा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में कितनी कम है

Story first published: Sunday, October 7, 2018, 19:22 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+